Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्रेकफास्ट में खाएं मसाला सांभर वड़ा
Chats
oi-Staff
सांभर वड़ा, साउथ इंडिया में खाया जाने वाला एक बहुत ही पंसद किया जाने वाला नाश्ता है। वड़े को या तो सांभर के साथ खाया जाता है या फिर नारियल कि स्वादिष्ट चटनी के साथ । वड़ा क्रिस्पी और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी अपने बोरिंग नाश्ते से ऊब चुके हैं तो, घर पर ही आसानी से मसाला सांभर वड़ा बना डालिये। वड़े को मसालेदार बनाने के लिये काली मिर्च और कटे हुए प्याज पड़ते हैं, जिससे इसका टेस्ट बहुत ही निखर कर आता है। तो आइये देखते हैं मसाला सांभर वड़ा बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 10-15 वडा
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
उरद दाल- 2 कप
प्याज- 2
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कड़ी पत्ती- 3-4
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
- उरद दाल को पानी में 4 घंटे के लिये भिगो कर रखें और उसके बाद पानी छान कर उसे बारीक पीस लें।
- फिर पेस्ट को कटोरे में डालें और उसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, कड़ी पत्ता और धनिया पत्ती डाल कर मिक्स करें।
- फिर कढाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें वड़ा डाल कर मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन करें।
- मसाला वड़ा को नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Masala Sambar Vada: Breakfast
Story first published: Tuesday, July 30, 2013, 10:13 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2013



Click it and Unblock the Notifications
