Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
लो फैट वाला मूंग दाल ढोकला
राजस्थानी स्टाइल में मूंग दाल ढोकला बनाइये और अपने पूरे परिवार को खिलाइये। यदि आप डाइटिंग भी कर रही हैं तो भी आप इसे खा सकती हैं क्योंकि इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता। यह गुजराती डिश ब्रेकफास्ट के रूप में बनाई जाती है जिसे इमली या नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। यह मूंग दाल का ढोकला चना दाल और कई मसालों को मिला कर बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
पकाने में समय- 30 मिनट
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
मूंग दाल- 1 कप रातभर भिगोई हुई
चना दाल या बेसन- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
हरी धनिया- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
बेकिंग सोडा- ½ चम्मच
तेल- 1 चम्मच
तड़का लगाने के लिये-
तेल- 1½ चम्मच
राई दाना- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 7-8
हरी मिर्च- 2
विधि-
1. रातभर भिगोई हुई मूंग की दाल को हरी मिर्च और नमक के साथ मिला कर मिक्सर में पीस लीजिये, चाहें तो हल्का सा पानी भी मिला सकती हैं।
2. इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालिये, उसमें बेसन, दही, हरी धनिया, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा छिड़के।
3. अब ढोकला पैन को को तेल लगा कर ग्रीस कर लें। ढोकले वाला पेस्ट इस बरतन में डालिये और अच्छी तरह से फैला दीजिये।
4. अब गैस पर एक भगौना चढाइये और उसमें पानी डाल कर खौला दीजिये। इसके ऊपर ढोकले वाला पैन रखिये और भाप से इसे पकने दीजिये।
5. इसे मिनट मिनट पर चेक करती रहें और जब यह हो जाए तब इसे उतार कर किनारे ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
6. एक फ्राइंग पैन लीजिये, उसमें तेल गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें राई, हींग, कडी पत्ता और हरी मिर्च डालिये। इसे होते ही तुरंत ढोकले पर डाल दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
