Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सेहत से भरे टेस्टी ओट्स दही बड़े
Chats
oi-Staff
भारतीय स्नैक, खासतौर पर दही बडे़ तो हर किसी को पसंद आते हैं। आप इन्हें मीठा या नमकीन बना सकती हैं। आज हम आपको सेहब से भरे ओट्स दही बड़े बनाना सिखाएंगे जो ठीक उड़द दाल वाले दही बड़े की ही तरह बनाए जाते हैं।
क्या आप जानती हैं कि ओट्स में कितना ज्यादा फाइबर होता है? ना सिर्फ फाइबर बल्कि इसमें आयरन और प्रोटीन की भी मात्रा काफी अधिक होती है।
ओट्स दही बडे़ खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। इन्हें बच्चे और बूढ़े हर कोई पसंद करेंगे। तो लेट मत कीजिये और बनाना सीखिये ओट्स दही बड़े...

सामग्री-
- 2 कप ओट्स
- पानी
- दही
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 कप उड़द की दाल
- हरी मिर्च
- करी पत्ते
- नारियल के टुकड़े
- चना दाल
- तेल
- मिर्च पाउडर
- 1/2 कप मूंग की दाल
- खजूर और इमली की चटनी
- हरी चटनी
विधि-
- सबसे पहले उड़द की दाल और मूंग की दाल को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। दूसरे दिन इसमें थोड़ा सा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- ओट्स को पावडर बना लें और इसे मूंग दाल की पेस्ट में मिक्स कर दें।
- फिर इसमें महीन कटे हुए नारियल के टुकड़े, करी पत्ते, हरी मिर्च और नमक मिलाए।
- अब एक पैन में दो बूंद तेल गरम करें। उसमें उड़द दाल और चना दाल रोस्ट करें।
- जब यह रोस्ट हो जाएं तब इन्हें मूंग दाल वाले पेस्ट में मिला दें।
- अब इस पेस्ट से बडे़ बनाइये और गरम तेल वाली कढ़ाई में डीप फ्राई कीजिये।
- तले हुए बड़ों को निकाल कर गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें।
- तब तक दूसरी ओर आप दही और नमक को फेंट लें (शक्कर भी मिलाया जा सकता है।
- बड़ों को पानी से निकाल कर दबाएं और उन्हें दही में मिलाएं।
- ऊपर से मीठी चटनी, लाल मिर्च पावडर डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Oats Dahi Vada Recipe
Story first published: Monday, August 8, 2016, 11:47 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2016



Click it and Unblock the Notifications
