Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
पनीर ओपन सैंडविच
पनीर ओपन टोस्ट सैंडविच, एक लो कैलोरी वाला वेजिटेबल सैंडविच है। यह एक स्नैक्स के रूप में चाय या दूध के साथ खाया जा सकता है। अगर आपका बच्चा रोज नाश्ता करते वक्त नखरे दिखाता है तो उसे यह सैंडविच बना कर खिलाएं। यह सैंडविच ऊपर से खुला रहता है इसलिये जब बच्चों को टोस्ट के ऊपर सैंडविच दिखेगी तो वह उसे खुशी खुशी खा लेगें। यह ब्रेड सैंडविच ओवन में बनेगा पर अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप इसे पैन में ही बना सकती हैं। पनीर ओपन सैंडविच में आप अपने बच्चे की मनपसंद सब्जियों को चॉप कर के डाल सकती हैं।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
बेकिंग समय- 6 मिनट
बेकिंग टंपरेचर- 200ºC (400ºF)

सामग्री-
4 वीट ब्रेड, टोस्ट
4 चम्मच टमैटो कैचप
टॉपिंग के लिये सामग्री-
1 चम्मच तेल
1/4 कप कटा प्याज
1/2 चम्मच कटी अदरक
1/2 चम्मच कटी लहसुन
1/4 कप कटी शिमला मिर्च
2 हरी मिर्च, कटी हुइ
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 कप लो फैट पनीर
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच पुदीना पत्ती
1 चम्मच नींबू रस
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज, अदरक और लहुसन डाल कर हल्की आंच पर पकाएं।
- अब कटी हुई शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और काला नमक मिला कर बाद में पनीर, धनिया पत्ती, पुदीने की पत्ती, नींबू रस और नमक डालें।
- इसे मध्यम आंच पर पकाएं और बाद में जब यह पक जाए तब इसे 4 भागों में बांट लें।
- अब ब्रेड लीजिये और उसे चारों ओर से काट लीजिये।
- ब्रेड पर 1 चम्मच टमैटो सॉस लगाएं और ऊपर से सारी सामग्रियों को फैला दें।
- फिर ब्रेड को प्रीहीट ओवन में 1 मिनट के लिये 200ºc (400ºf) पर पकाएं। अब सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
