Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
मेवों से बनाइये कुछ हेल्दी स्नैक्स
हम अपनी डाइट में मेवों को एक स्पेश जगह देते हैं, क्योंकि यह हर तरह से स्वास्थ्य वर्धक माने जाते हैं। इनमें खूब सारा प्रोटीन और न्यूट्रीशन पाया जाता है। बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट या फिर कोई भी मेवा क्यों ना हो, हमारे शरीर के लिये सभी अच्छे माने जाते हैं। चलिये जानते हैं कुछ ऐसी रेसीपीज़ के बारे में जो मेवो से बनी हुई हैं।

पीनट बटर
वैसे तो बाजार में मूंगफली यानी की पीनट बटर मिल जाता है, लेकिन घर पर बनाने के लिये इसमें कोई महनत नहीं करनी पडती। आप चाहें तो आल्मडं बटर या हेजलनट बटर को भी बना सकती हैं। इन बटर को ना केवल ब्रेड पर ही लगा सकती हैं बल्कि इनको भोजन में भी डाल सकती हैं, जिससे वह पौष्टिक बन सके। तो चलिये शुरु करते हैं-
सामग्री-
1 कप भुनी हुई मूंगफली
1 चम्मच नारियल तेल
विधि-
मूंगफली और एक चम्मच नारियल तेल को मिक्सी में डाल कर हाई स्पीड पर पीस लीजिये। इसको तब तक चलाइये जब तक यह पेस्ट स्मूथ ना हो जाए। अगर आप चाहती हैं कि यह पेस्ट थोडा दरदरा ही रहे, तो मिक्सी को कम देर के लिये चलाएं। अब इस मिश्रण को एक जार में निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। उसके बाद इसे स्टोर करने के लिये फ्रिज में रख दें। लीजिये बन गया आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक नट बटर।



Click it and Unblock the Notifications
