Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
वेज नूरानी सीख कबाब
सब्जियों और चीज के मिश्रण से बना सीख कबाब बना कर अपने पिरवार वालों को खुश कर दीजिये। यह एक स्नैक्स है जिसे आप सुबह या फिर शाम को चाय-कॉफी के साथ परिवारजनों के साथ खा सकते हैं। इसमें ढेर सारी पौष्टिक सब्जियां पड़ी हुई हैं, जो कि स्वाद के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखती हैं। साथ ही पनीर का भी इस्तमाल किया जाता है इसलिये पनीर पसंद करने वालों को यह बहुत पसंद आएगा।
इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। वेज नूरानी सीख कबाब तंदूर में या फिर माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं वेज नूरानी सीख कबाब बनाने की विधि को।

सामग्री :
मिक्स सब्जियां कटी हुई - 60 ग्राम
उबले आलू - 2
कसा हुआ पनीर - 20 ग्राम
चुकंदर कटा हुआ - 10 ग्राम
लाल व पीली शिमला मिर्च बारीक कटी हुई - 5 ग्राम
कसा हुआ चीज - 20 ग्राम
ब्रेड स्लाइस का चूरा - 4
कटा हुआ अदरक - 5 ग्राम
कटा हुआ लहसुन - 5 ग्राम
जीरा पाउडर - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
काला नमक व स्फेद मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
5 ग्राम कटी हुई हरी धनिया - 5 ग्राम
विधि :
1. सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
2. थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोली बनाएं और सीख में लगाएं।
3. गीले हाथों से सीख पर लपेटें और तंदूर में पकाएं।
4. सीख से निकालकर गरमागरम परोसें ।



Click it and Unblock the Notifications