Latest Updates
-
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज
वाटरमेलन कूलर पंच
तरबूज पसंद करने वालों को ये बता दें कि यह पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से बचाता है। तरबूज में 92% पानी और 6% शक्कर होती है, यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बडा़ स्त्रोत है। तरबूज न केवल स्वास्थ्य के लिये बल्कि त्वचा के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है। गर्मियों के दिनों में तरबूज बहुत ज्यादा बिकते हैं, तो ऐसे में कितना अच्छा होगा कि हम अपने बच्चों को इसे खाने की प्रेरणा दें। अगर आप तरबूज का जूस या शरबत बना कर बच्चों को देती हैं तो, उन्हें भी अच्छा लगेगा।
आज जो हम आपको वाटरमेलन कूलर पंच बनाना सिखाएंगे, उसमें सोडा पड़ा हुआ होता है तो, इसलिये यह बच्चे कम से कम ही पियें तो अच्छा होगा। लेकिन घर की पार्टी या बड़ों के बीच में आप वाटरमेलन कूलर पंच को पेश कर के लोगों का दिल जीत सकती हैं। आयइे जानते हैं वाटरमेलन कूलर पंच को बनाने की विधि-

सामग्री-
3 कप कटा हुआ तरबूज
3/4 कप चीनी
1/2 कप फ्रेश पुदीने की पत्ती
2 कप व्हाइट ग्रेप जूस
1 टीस्पून घिसी हुआ नींबू का छिलका
3/4 कप चिल्ड और फ्रेश लाइम जूस
4 कप चिल्ड सोडा
विधि-
सबसे पहले तरबूज को ब्लेंडर में खूब अच्छी प्रकार से ब्लेंड कर लें और उसे छान लें। एक कटोरे में चीनी और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से क्रश करें।
फिर इसमें ग्रेव जूस, लाइम जूस, वॉटरमेलन प्यूरी मिला कर तब तक मिक्स करें, जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
अब इसमें सोडा डालें, गिलास में डाल कर उस पर कटे हुए तरबूज से गार्निश करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications