Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चमकदार और कोमल त्वचा के लिये लगाएं तरबूज
गर्मियों में तरबूज सड़कों पर पट जाते हैं, इन्हें लेने के लिये हजारों की संख्या में लोग जमा होते हैं। कई लोगों का यह पसंददीदा फल होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो इसे गर्मियों के लिये उत्तम फल बनाता है।
इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है और यही नहीं रिसर्च के अनुसार तरबूज पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से बचाता है। तरबूज में 92% पानी और 6% शक्कर होती है, यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बडा़ स्त्रोत है। तरबूज के स्वास्थ्य लाभ होने के अलावा, इसके सौंदर्य लाभ भी होते हैं।
तरबूज का गूदा लें और इसे "ब्लैकहेड्स" के प्रभावित जगह पर आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ें। एक ही मिनट उपरांत चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। आपके ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे और आपको मिलेगी दमकती त्वचा। तरबूज में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ने देता। चलिये और जानते हैं तरबूज के बारे में सौंदर्य लाभ ।

चमकदार और कोमल त्वचा के लिये लगाएं तरबूज
1. पाइये जंवा त्वचा- 1 कप तरबूज का गूदा लेकर अपने चेहरे पर लगाइये। यह ठंडा फल आपकी त्वचा को साफ और यंग लुक प्रदान करेगा। इसके अलावा आप इसके रस को तथा पुदीने की पत्तियों को एक साथ मिला कर बरफ के रूप में जमा कर अपने मुंह की मालिश कर सकती हैं।
2. चमदार, कोमक त्वचा- दही और तरबूज के रस को एक साथ मिलाइये। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गरदन पर 10 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दीजिये, उसके बाद ठंडे पानी से धो लीजिये। तरबूज का रस त्वचा को हाइड्रेट करेगा और लैक्टिक एसिड त्चचा को साफ और कोमल बनाएगा।
3. झुर्रियां मिटाए- तरबूज में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि त्वचा को झुर्रियों से बचाता है। पैक बनाने के लिये तरबूज और एवाकाडो को मैश कर लीजिये और 20 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये। इसे बाद में गरम पानी से धो लीजिये।
4. स्क्रबिंग के लिये- तरबूज को मैश कर के उसमें हल्का सा बेसन मिला कर त्वचा को स्क्रब करें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगा रहने और बाद में चमकदार त्वचा पाएं।
5. टैन हटाए- तरबूज के रस में रुई डुबोइये और शरी पर जहां भी सन टैनिंग हो गई हो, उस पर लगाइये। इसे 15 मिनट तक रहने दीजिये और बाद में ठंडे पानी से नहा लीजिये। इसके अलावा आप इसके साथ में खीरे का रस भी मिला कर लगा सकती हैं। इससे सन बर्न और सन टैन दोनों ही हल्के पड़ जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
