Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कैसे पाएं ब्लैक हेड्स से मुक्ती?
ब्लैक हेड्स एक बहुत ही कॉमन सी समस्या है जो कि खासकर ऑयली स्किन पर सबसे ज्यादा देखा जाता है। त्वचा पर सीबम यानी की नेचुरल ऑयल जब जमा हो जाता है तब यह ब्लैक हेड्स का रूप ले लेता है। यह ब्लैक हेड और वाइट हेड दो रूपों में चेहरे पर दिखाई पड़ती हैं। इनसे मुक्ती पाने के लिये कई तरीके हैं, जिसमें सही खान-पान सबसे अहम है। साथ ही आपको चेहरे पर हफ्ते में एक बार स्टीम जरुर लेनी चाहिये, इससे ब्लैक हेड नरम पड़ कर हल्का सा दबाने पर निकल आते हैं।
ब्लैक हेड्स देखने में बडे़ ही भद्दे दिखाई देते हैं तो ऐसे में यदि आपके चेहरे पर इनकी संख्या ज्यादा हो तो, अच्छा होगा कि आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी काफी हद तक ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आइये और तरीके जानते हैं इन ब्लैक हेड्स से मुक्ती पाने के लिये।

दबा कर निकालें
अपनी त्वचा को गरम कीजिये क्योंकि इससे पोर्स खुल जाते हैं और ब्लैकहेड आराम से निचोड़ने पर निकल जाता है। आप चाहें तो गरम पानी से नहा सकती हैं या फिर स्टीम ले सकती हैं। ब्लैकहेड को लंबे नाखूनों की सहायता से निकाले।

टूथपेस्ट का प्रयोग करें
अपने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे गीला करें। अपने चेरहे की ब्लैकहेड वाली जगह को भी गीला कर लें और फिर इस टूथब्रश से उस जगह को हल्के हाथों से स्क्रब कीजिये। यदि नाक पर ब्लैकहेड्स हैं तो कम मात्रा में टूथपेस्ट लें और इसे आंखों से दूर रखें।

नींबू का रस लगाएं
नींबू का रस, बादाम तेल और गिलिस्रीन की बूंद को मिला कर एक द्रव बनाए और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह ना केवल ब्लैकहेड को मिटाएगा बल्कि दाग-धब्बों को भी साफ कर देगा।

स्टीम लीजिये
एक गरम तौलिये को अपने चेहरे पर केवल 10 मिनट के लिये रखें। इसको रखने से चेहरे के ब्लैकहेड ऊपर की ओर आ जाएगे, फिर इसे गरम पानी और अच्छे फेस वॉश से धो लें। खुले पोर्स को बंद करने के लिये कोई भी ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।

चेहरे पर स्क्रब कीजिये
कोई भी अच्छा और माइल्ड स्क्रब लें और उससे चेहरे को सुबह साबुन की जगह पर प्रयोग करें। इसे 2-3 मिनट के लिये चेहरे पर गोलाई में ब्लैकहेड वाली जगह पर रगडे़ और चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
