Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
फूड जो बचाए हृदय रोग से
दिल की बीमारी एक ऐसी खतरनाक समस्या है जो लोगों में एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। आजकल प्रोफेशनल लाइफ में इतनी टेंशन है कि कम उम्र वाले लोगो को भी हृदय संबधी रोग हो रहे हैं। तनाव ले कर काम करते रहना और अपनी डाइट पर बिल्कुल भी ध्यान ना देने की वजह से यह रोग आम हो गया है। वसा मुक्त भोजन का उपभोग करने का निर्णय ही दिल के रोगों को रोकने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऐसे कई फूड हैं जिनका सेवन करने से आप हृदय रोग से मुक्त हो सकते हैं। रेड वाइन,कॉफी, चाय, ओटमील, अलसी का बीज, अखरोट, बादाम, टोफू और ना जाने ही कितने सारे खाघ पदार्थ हैं, जिसे खा कर आप हृदय रोग से मुक्त हो सकते हैं। यह तो हम जानते ही हैं कि शराब पीना हामारे लिए अस्वस्थ है, पर क्या आप जानते हैं कि यह एक पुराना मिथक है। जिसे 1992 का फ्रेंच विरोधाभास सिद्धांत माना गया है। इसमें इस बात को गलत साबित किया गया है कि रेड वाइन का प्रयोग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। बल्कि इसमें तो यह बताया गया है कि यह भोजन के माध्यम से सेवन किए गए वसा को पूरी तरह से विसर्जित करने में लाभदायक होता है।
आइये जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड हैं जो आपको हृदय रोग से बचा सकते हैं। तो ज़रा गौर कीजियेगा-

ब्लैक बींस
इनमें फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, मैगनीशियम और खूब सारा फाइबर होता है जो कि दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लश शुगर लेवल को सही रखता है।

रेड वाइन
कई हृदय रोग तभी होते हैं जब हृदय तक जाने वाली धमनियों को वसा और बुरा कोलेस्ट्रॉल मिल कर उसके रक्त प्रवाह को ब्लॉक कर देते हैं। यह रक्त वाहिकाओं को साफ करने और शरीर में वसा जमने की वजह से होने वाले नुकसान को रोकने में लाभदायक होता है। महिलाओं को रोज एक गिलास और पुरुषों को दो गिलास से ज्यादा नहीं पीना चाहिये।

साल्मन
यह एक खाने योग्य मछली है जिसमें ओमेगा-3 ईपीए और डीएचके भरा पड़ा होता है। ओमेगा 3 ब्लड प्रेशर को कम करता है। यह ब्ल्ड ट्राईग्लीसराइड और सूजन को कम करता है। रिसर्च में कहा है कि हृदय रोग से पीडित इंसान को हफ्ते में 2 बार मछली खानी ही चाहिये।

एक्स्ट्रा वर्जिंन ऑलिव ऑयल
जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे पॉलीफिनॉल तथा स्वास्थ्य वर्धक मोनोसैच्युरेडेट फैट होता है। इस तेल को खाने से खून की धमनियों से अच्छी तरह से खून पास होता है।

अखरोट
रोजाना मुठ्ठी भर अखरोट खाने से कोलोस्ट्रॉल कम होता है और हृदय की धमनियों में सूजन कम होती है। इसमें ओमेगा-3, मोनोसैच्युरेटेड फैट और रेशा पाया जाता है। आप अखरोट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि उसमें ओमेगा-3 होता है।

बादाम
रोजाना एक मुठ्ठी बादाम खाने से आपको फाइबर और दिल को हेल्दी फैट मिलेगा। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर के मधुमेह का रिस्क भी कम करते हैं।

टोफू
पनीर की जगह पर टोफू खाना शुरु करें क्योंकि इसमें मिनरल, फाइबर और पॉलीसैच्युरेटेड फैट्स होते हैं जिससे धमनियां खराब वसा के कारण ब्लॉक नहीं होती। टोफू को सूप में डाल कर बनाएं, इससे आपको प्रोटीन भी मिलेगा।

शकरकन्द
इसमें फाइबर, विटामिन ए और लाइकोपीन होता है जो कि दिल के लिये पूरी तरह से सेफ है। शकरकंद खाने से ब्लड शुगर नहीं बढता साथ में इसे सफेद आलू की जगह पर खा सकते हैं।

संतरा
इसमें पोटैशियम होने की वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है।

गाजर
रिसर्च के मुताबिक यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है तथा मधुमेह के रिस्क को भी कम करता है। इसमें घुलन शील रेशा होने के नाते इसको कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाला टॉप का फूड बताया गया है।

जौ
चावल की जगह पर जौ की रोटी खाना शुरु कर दें। इसमें मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड ग्लूकोज लेवल को सामान्य बनाए रखता है।

ओटमील
एक गरम ओटमील का बाउल सुबह नाश्ते में खाने से कई घंटो तक पेट भरा रहता है और यह ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर के रखता है। इसे खाने से मधुमेह की बीमारी भी दूर रहती है।

अलसी का बीज
इसमें फाइबर, फोटोकैमिकल और एएलए जो कि ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है, पाया जाता है। यह दिल के लिये बहुत ही अच्छा है। आप इसे भूज कर भी खा सकते हैं।

कॉफी
रिसर्च के मुताबित जो लोग दिन में 2 से 4 बार कॉफी या चाय पीते हैं उनके तक हृदय रोग घटने का चांस होता है। पर जिन्हें मधुमेह है, उनको इसका सेवन कम करना चाहिये। ब्लैक कॉफी ज्यादा फायदेमंद होती है। चाहे ब्लैक टी हो या फिर ग्रीन टी, दोनों ही हृदय रोग संबधी बीमारी में सहायक होती हैं।

चैरी
रिसर्च के मुताबिक माना जाता है कि जो तत्व चैरी में लाल रंग डालता है वही मानव शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में सहायक भी होता है। खून में बढा हुआ यूरिक एसिड हार्ट अटैक पैदा कर सकता है। मुठ्ठी भर चैरी, चाहे सूखी हो या फिर ताजी खाने से दिल मजबूत रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
