Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
दही का रायता नहीं, इस बार बनाएं दही चटनी
आपने अब तक तरह तरह की चटनी खायी होगी और बनाई होगी, मगर शायद ही आपने दही की चटनी ट्राई की होगी। यह चटनी दही लहसुन की चटनी के नाम से भी जानी जाती है। दही की चटनी का नाम सुनकर आप हैरान तो जरूर हुए होंगे।
दही चटनी उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी काफी मशहूर है। आप पराठे के साथ इस चटनी का आनंद ले सकते हैं। इसके आलावा आप समोसा, लिट्टी, कचोड़ी और मोमोज के साथ भी दही चटनी का मजा उठा सकते हैं। अब बिना देर किये जानते हैं दही चटनी बनाने की रेसिपी।

दही चटनी बनाने के लिए सामग्री
1 चम्मच तेल
2-इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
8-10 सूखी लाल मिर्च
7-8 लहसुन की कलियां
2 चम्मच सूखी धनिया
1 कप गर्म पानी
1 चम्मच जीरा
½ चम्मच काली मिर्च

चटनी के तड़के के लिए सामग्री
2-3 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
2 चम्मच तेल
1 कप फेंटी हुई दही
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच सरसों दाना
1 चुटकी हींग
8-10 करी पत्ते
1 चम्मच नमक

दही चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को गर्म पानी में भिगा लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें साबुत लहसुन की कलियां डालें। मध्यम आंच पर लहसुन को हल्का भूरा होने दें। अब इसमें कटी हुई अदरक डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें भिगोयी हुई लाल मिर्च डालें और मध्यम-तेज आंच पर दो मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि पैन की चीजें जले नहीं।
अब इसमें सूखी धनिया, जीरा और काली मिर्च डाल कर चलाएं।
जब इन सब मसालों को भूनने से हल्की सुंगध आने लगे तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
अब इन मसालों को पीसकर अच्छा पेस्ट बना लें। आप जरुरत पड़ने पर इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
अब एक कढ़ाई गर्म करके दो चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर सरसों दाना और जीरा डालें।
तड़का आ जाने पर उसमें हींग और करी पत्ता डालें।
अब कटा हुआ लहसुन डाल कर मध्यम आंच पर दो मिनट तक रखें।
अब तैयार किये पेस्ट को कढ़ाई में डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएं।
अब आंच बिल्कुल कम कर दें और एक कप फेंटी हुई दही डालें।
अब अच्छे दही और पेस्ट को मिलाएं। अब स्वादानुसार नमक मिलाकर मिश्रण चलाएं।
पैन को ढककर दस मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
आपकी दही की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications