Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
इस वीकेंड ट्राई करें नई रेसिपी और बनाएं दही पराठा
आमतौर पर हर किसी को पराठे बेहद पसंद आते हैं। भारत के लगभग हर हिस्से में पराठे तैयार किये जाते हैं। आपने आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली या मेथी के पराठे तो खाए ही होंगे। इन पराठों को तैयार करने के लिए इन फिलिंग्स को आटे के अंदर भरा जाता है और उसे पकाया जाता है। आज हम आपके लिए एक स्पेशल पराठे की रेसिपी लेकर आये हैं और वो है दही पराठा। अगर आप इस पराठे का नाम सुनकर ही थोड़ा अटपटा महसूस कर रहे हैं तो बिना देर किये इसकी रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

दही पराठा बनाने के लिए सामग्री
2 कप आटा
1 कप दही
2 चम्मच कटी हरी धनिया
2 चम्मच कटा पुदीना
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच कसूरी मेथी
¼ चम्मच अजवायन
¼ हल्दी
¼ चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
½ चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
¾ कप पानी आटा गूथने के लिए

दही पराठा बनाने की विधि
एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दो कप आटा निकाल लें।
अब इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, पुदीना के पत्ते, धनिया के पत्ते, कसूरी मेथी, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवायन और गरम मसाला डालें।
इन सबको अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें स्वादानुसार नमक और दो चम्मच तेल डालें।
अब इसे हल्के हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि आटे के साथ ये पूरा मसाला मिल जाए।
सभी मसाले अच्छे से मिला लेने के बाद अब इसमें एक कप ताजा दही डालें।
अब आप आटा गूथना शुरू करें। अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी भी ले सकते हैं।
जब आटा गूथ के तैयार हो जाये तो एक चम्मच तेल इसके ऊपर लगा दें और 5 से 10 मिनट के लिए इसे ढक कर रख दें।
अब ये आटा पराठा बनाने के लिए तैयार है। आटे की छोटी लोइयां बना लें और इसे रोटी से थोड़ा मोटा रखते हुए बेल लें। अब इसमें तेल लगाएं और एक बार मोड़ें और फिर से एक बार मोड़कर तिकोने पराठे का आकार दें।
अब तवा गर्म करें और मध्यम-तेज आंच पर पराठे को दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर सेकें।
आपका दही पराठा तैयार है। इसे आप सब्जी, रायता या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
दही पराठा बनाने के लिए पानी वाला दही लेने से बचें। इसकी जगह गाढ़ा और क्रीमी दही का इस्तेमाल करें।
आप तिकोने पराठे के अलावा अपने मनपसंद आकार का पराठा भी बेल सकते हैं।
अगर आप तीखे के शौकीन हैं तो आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च मिला सकते हैं।
आप चाहें तो पराठे को और चटपटा बनाने के लिए इसमें चाट मसाला मिला सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications