Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi
Ema Datshi: दीपिका पादुकोण को खूब पसंद हैं भूटान की ये पॉपुलर डिश, रेसिपी सुनते ही मुंह में आ जाएगा पानी
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी सेहत को लेकर काफी कॉन्शियस हैं इसलिए वो हमेशा ऐसा हेल्दी फूड खाना पसंद करती है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि दाल चावल के साथ अचार नहीं बल्कि हरी मिर्च और चीज के कॉम्बिनेशन को खाना पसंद करती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हर कोई इस रेसिपी का नाम जानना चाहता हैं।
आपको बता की दे कि दीपिका ने जिस चीज और मिर्ची की रेसिपी का जिक्र किया था उसका नाम एमा दत्शी है और यह रेसिपी भूटान की नेशनल डिश है। 'एम्मा दत्शी' भूटान की नेशनल डिश है। इसका मुख्य तत्व यानी इंग्रेडिएंट है हरी मिर्च और याक चीज़।

आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
सामग्री
250 ग्राम हरी मिर्च
1 प्याज़ लंबाई में कटा हुआ
2 टमाटर
250 ग्राम दानिश फ़ेट्टा चीज़
6 कलियां लहसुन की कुचली हुईं
15 ग्राम धनियां
बनाने का तरीका
सबसे पहले लाल मिर्च को लंबाई में काट लें। इसके बाद हरे प्याज के
पत्ते, प्याज, लहसुन और टमाटर को काट लें।
अब एक बर्तन में सारी सामग्रियां मिलाएं। फिर इसमें पानी, वेजिटेबल
ऑयल और स्वादानुसार नमक डालें।
इसके बाद इसमें चीज़ डालें और बर्तन को ढककर मिश्रण को पांच मिनट तक
पकाएं। अंत में इसे अलग रख दें और ठंडा होने दें। फिर इसे सूप बाउल
में डालकर परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications