Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
बर्थडे पार्टी में बनाइये ब्लैक फॉरेस्ट केक
वेडिंग ऐनवर्सरी हो या फिर किसी की बर्थडे पार्टी, अगर उसमें केक न हो तो सारा मजा बेकार हो जाता है। पार्टी में केक भी कोई ऐसा वेसा नहीं बल्कि ब्लैक फॉरेस्ट केक, जो खाते ही मुंह में घुल जाए। वैसे तो आप ब्लैक फॉरेस केक बाहर की बेकरी से ही मगंवाते होगे लेकिन क्या आपने खुद कभी इसे ट्राई करने की सोची है। अगर नहीं तो आज ही इसे अपने घर पर बना डालिये। यह खाने में स्वदिष्ट और बनाने में बिल्कुल आसान है। तो फिर आइये जानते हैं ब्लैक फॉरेस्ट केक को बनाने की विधि-

सामग्री-
2 गोल आकार के 8 इंच केक पैन
125 ग्राम मैदा
50-75 ग्राम बटर
5-6 अंडे
2 चम्मच कोको पाउडर
½ चम्मच बेकिंग पाउडर
½ कप चीनी
½ बेकिंग सोडा
1 चम्मच वैनीला एसेंस
3-4 बटर पेपर
100 एमएल कोको कोला
2-3 कप विप्पड़ क्रीम
½ कप आइसिंग शुगर
1-2 कप चेरी
चॉकलेट फ्लेक
केक बनाने की विधि-
सबसे पहले ओवन को 175 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। केक पैन के अंदर अच्छे तरह से बटर लगा दें और बीचो-बीच बटर पेपर फैला दें।
अंडा, बटर, मैदा, कोको पाउडर, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और वैनीला एसेंस को एक साथ मिला कर एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें। अब धीरे से इस तैयार मिश्रण में कोक मिला कर अच्छी तरह से चला दें। अब तैयार केक के मिश्रण को केक पैन में उडेले और प्रीहीट किये हुए ओवन में 190 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट तक के लिये रख दें। जब केक बेक हो जाए तब इसे बाहर निकाल कर कुछ मिनट के लिये रख दें। इसी बीच केक को सजाने के लिये क्रीम और आइसिंग शुगर को एक बर्तन में अच्छी तरह से फेंट लें। जब यह क्रीम तैयार हो जाए तब केक को बीच से सीधा काट कर उसके अंदर इसी क्रीम को चाकू की सहायता से भर दें और फिर आपस में दुबारा जोड़ दें। अब बाकी क्रीम और आइसिंग शुगर को केक के चारों ओर लगा कर ऊपर भी सजा दें। जब क्रीम अच्छे से लग जाए तब केक पर चैरी और चॉकलेट फ्लेक्स से सजाएं। अब आपका ब्लैक फॉरेस्ट केक बिल्कुल तैयार हो चुका है। इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
