Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ब्रेड वॉलनट आइसक्रीम
आइसक्रीम खाने का शौक जिन लोगों को होता है वे अपने घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। ब्रेड वॉलनट आसक्रीम एक ऐसी ही टेस्टी आइसक्रीम है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। आइसक्रीम को गाढा बनाने के लिये आप कार्नफ्लोर और स्किम मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं। हम ब्रेड वॉलनट आइसक्रीम में ब्राउन ब्रेड के क्रम्ब भी डालेंगे जिस कारण से यह टेस्टी तो बनेगी ही साथ में यह हेल्दी भी हो जाएगी। आपके बच्चों को ब्रेड वॉलनट आइसक्रीम बहुत पसंद आएगी। तो चलिये इसी बात पर देखते हैं ब्रेड वॉलनट आइसक्रीम बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट

सामग्री-
2 कप लो फैट दूध
4 चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर
1 1/2 चम्मच कार्नफ्लोर
2 चम्मच लो फैट क्रीम
2 चम्मच चीनी
6 चम्मच रोस्टेड ब्राउन ब्रेड क्रम्ब
1/2 चम्मच वेनीला एसेंस
2 चम्मच कुची हुई अखरोट
विधि-
- एक कटोरे में मिल्क पाउडर, कार्नफ्लोर और 1 चम्मच ठंडा दूध मिलाइये।
- एक गहरे पैन में दूध खौलाइये, जब वह खौलने लगे तब उसमें मिल्क पाउडर और कार्नफ्लोर का मिश्रण लगातार मिलाती जाइये।
- आंच धीमी कर दीजिये और दूध को खौला कर आधा कर लीजिये। जब दूध गाढा हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये किनारे रख दीजिये।
- जब दूध खूब ठंडा हो जाए तब उसमें क्रीम, शुगर, ब्राउन ब्रेड क्रम्ब और वेनीला एसेंस डाल कर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को एल्यूमीनियम के बर्तन में डाल कर ढंक दें और फ्रिजर में 3 से 4 घंटे के लिये रखें।
- जब मिश्रण पूरी तरह से जम जाए तब इसे फ्रिजर से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीस लें।
- फिर मिश्रण में कुटी हुई अखरोट डालें और अब पूरे मिश्रण को दुबारा उसी बर्तन में डाल कर फ्रिजर में तब तक रखें जब तक कि वह जम न जाए।
- अब आपकी ब्रेड वॉलनट आइस्क्रीम सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
