Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शानदार गाजर का हलवा

गाजर का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री:
1 किलो लाल रंग की मोटी गाजरें, 4 किलो दूध, 250 ग्राम खोया, 500 ग्राम घी, 1 किलो चीनी, 100 ग्राम सुखे मेवे, कद्दू कस गाजर को कसने के लिए।
बनाने की विधि:
सबसे पहले मोटी मोटी ताजी गाजरों को आप भिगों ले, उसके बाद उन्हे छिलकर कद्दूकस से कस लें। गाजरो को छिलना इसलिए जरूरी होता हैं क्योंकि गाजर का उपरी परत पूरी तरह साफ नहीं होता है जिसके कारण हलवे में उनका भी रंग शामिल हो जाता हैं। उसके बाद उन्हे दूध के साथ हल्की आंच पर पकाइए। जब दूध में गाजर के लच्छे अच्छी तरह से गल जाएं तो उन्हे अच्छी प्रकार से घोटने के बाद चीनी डाल दें।
चीनी डालने के बाद हलवा कुछ पतला हो जायेगा इसलिए उसे बराबर चलाते रहें। इस दौरान जब दूध पूरी तरह गाजर में मिल जाए और खुश्क हो जाए तो उसमें घी डालकर उसे अच्छी तरह भूनना शुरू कर दिजीए। जब हलवे से सोंधी महक आने लगे और हलवा चिकना होकर खुश्क हो जाए उस समय हलवे को चूल्हे से उतार लें। उसके बाद उसमें सूखे मेंवे आदी मिला दें।
उसके बाद एक अलग बर्तन में कुछ सूखे मेवे और खोया को मिला कर उसे घी में डालकर भुनिए जब खोया थोड़ा सा भर्रा हो जाए तो उसे हलवे में मिला दें। इस तरह से यह एक शानदार गाजर का हलवा तैयार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
