Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चॉकलेट डे पर अपने लवर के लिये बनाएं पीनट बटर-फज केक
Desserts
oi-Staff
वेलेंटाइन डे आने में अभी कुछ और दिन हैं। लेकिन उससे पहले चॉकलेट डे आता है, जिसमें आप अपनी लवर को चॉकलेट दे कर हैप्पी कर सकती हैं। अगर आप चॉकलेट डे पर कुछ स्पेशल करना चाहती हैं तो अपने लवर के लिये पीनट बटर फज केक बना कर उन्हें खुश करें।
READ:कुकर में ऐसे बनाइये ऑरेंज केक
यह पीनट बटर फज केक खाने में काफी टेस्टी लगता है। आप इसे आराम से अन्य केक की तरह ही बना सकती हैं। सोचिये कि जब आपका लवर इस केक को देखेगा तो वह कितना खुश होगा। तो चलिये जानते हैं इस वेलेंटाइन पर चॉकलेट डे के लिये पीनट बटर फज केक कैसे बनाते हैं।

सामग्री-
- 2 कप मैदा
- 2 कप शक्कर
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 कप बटर
- 1/4 कप कोकोआ
- 1 कप पानी
- 1/2 कप बटरमिल्क छाछा
- 2 बडे अंडे, फेंटे हुए
- 1 चम्मच वैनीला एक्सट्रैक
- 1 1/2 कप क्रीमी पीनट बटर
- चॉकलेट फ्रोस्टिंग
विधि -
- एक बडे़ से बरतन में सामग्री में दी हुई पहली तीन चीज़ें मिक्स कर के किनारे रख लें।
- दूसरी ओर एक भारी सॉस पैन में बटर पिघला कर साथ में कोकोआ पावडर मिक्स कर ले।
- फिर सॉस पैन में पानी, छाछ और फेंटा हुआ अंडा मिलाएं।
- इन्हें मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब यह उबलना शुरु हो जाए तब इसे आंच से हटा दें।
- उसके बाद इसमें मैदे वाला मिश्रण मिला कर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- उसके बाद इसमें वैनीला डालें।
- फिर बेकिंग पैन में अच्छी तरह से घी लगा कर ऊपर से मैदा छिड़के।
- अब इस मिश्रण को बेकिंग पैन में डालें।
- इसे 350° पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें।
- जब केक बेक हो जाए तब इसे 10 मिनट तक के लिये ठंडा करने के लिये रख दें।
- केक में फोर्क या फिर टूथपिक घुसा कर चेक कर लें कि यह पक गया है या नहीं।
- फिर आखिर में पीनट बटर को केक के ऊपर पूरी तरह से फैलाते हुए लगाएं।
- ऊपर से चॉकलेट फ्रॉस्टिंग से केक को डेकोरेट करें।
Comments
English summary
चॉकलेट डे पर अपने लवर के लिये बनाएं पीनट बटर-फज केक
Story first published: Tuesday, February 9, 2016, 10:03 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2016



Click it and Unblock the Notifications
