Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
दिवाली पर बनाइये नारियल का हलवा
Desserts
oi-Staff
दिवाली पर कुछ मीठा खाना हो तो आप नारियल का हलवा बना सकती हैं। वैसे भी इस दिन काफी लोग हमारे घरों पर आते हैं, तो ऐसे में उन्हें अपने हाथों से बना नारियल का हलवा बना कर खिलाने से आपको भी अच्छा लगेगा।
READ: दीवाली पर बनाना न भूलें ये स्वादिष्ट व्यंजन
यह काफी जल्दी तैयार हो जाता है और खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिये आपको ताजे घी का प्रयोग करना होगा। आइये जानते हैं दिवाली पर बनाने के लिये नारियल का हलवा कैसे बनाते हैं।

कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप बारीक घिसा नारियल
- 1/4 कप काजू
- 1/4 कप बादाम
- 1/2 कप शक्कर
- 1/2 कप पानी
- थोड़े से केसर 5 चम्मच गरम दूध में भिगोया हुआ
- 4 चम्मच घी
विधि-
- सबसे पहले गरम पानी में काजू और बादाम को कुछ देर के लिये भिगो दें, जिससे बादाम का छिलका निकल जाए और काजू मुलायम हो जाएं।
- उसके बाद काजू, बादाम और घिसे नारियल को थोड़े सा पानी मिला कर पीस कर पेस्ट बना लें।
- अब एक कढाई में शक्कर और पानी मिला कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब यह घोल गाढा हो जाए तब उसमें पिसा नारियल और काजू वाला पेस्ट मिलाएं।
- फिर इसमें केसर वाला घोल मिलाएं।
- ऊपर से घी डालें और लगातार चलाएं।
- फिर आंच बंद कर दें और एक बार चला कर इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Coconut Halwa For Diwali in hindi
Story first published: Wednesday, November 4, 2015, 12:01 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2015



Click it and Unblock the Notifications