Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
टेस्टी और यम्मी कोकोनट चॉकलेट बार
चॉकलेट पसंद करने वालों को चॉकलेट खाने के हजार बहाने आते हैं। तो अगर आप भी चॉकलेट की दीवानी हैं और घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो कोकोनट चॉकलेट बार से आसान कुछ भी नहीं हो सकता।
जी हां, बाउंटी बार्स जो कि एक नारियल और कंडेंस मिल्क का एक मिश्रण है, जिसे ढेर सारी चॉकलेट में लपेट कर बनाया जाता है। यह बार इतनी टेस्टी होती है कि अगर आप इसका एक पीस खाएंगी तो बार-बार खाने की इच्छा होगी।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस बार में आपको मिलेगा ढेर सारा प्रोटीन, कैलोरी, फैट, कार्ब, फाइबर और शुगर।
READ MORE: चॉकलेट वॉलनट कपकेक: माइक्रोवेव रेसिपी
आइये जानते हैं टेस्टी एंड यम्मी कोकोनट बाउंटी बार को बनाने की आसान सी विधि।

बनाने में समय- 1 घंटा
कितने- 12 बार्स
सामग्री -
- 200 ग्राम - घिसा हुआ नारियल
- 1 केन (397ग्राम) - कंडेंस मिल्क
- 200 ग्राम - प्लेन चॉकलेट
बनाने की विधि -
- एक बाउल में घिसा हुआ नारियल और कंडेंस मिल्क एक साथ मिला कर गाढा पेस्ट तैयार करें।
- इसे अपने हाथ से मिलाएं जिससे यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
- मिश्रण को हाथों में ले कर चाकलेट बार की तहर शेप दें। जब 3-4 बार्स तैयार हो जाएं तब उन्हें किनारे रख दें।
- हाथों को धो लें और इस बात का ध्यान रखें कि यह बार्स पूरी तरह से सूखने ना पाएं।
- इसके बाद बेकिंग ट्रे ले कर उस पर बटर पेपर या पर्चमेंट पेपर बिछाएं और उसके ऊपर इन नारियल की बार्स को रख कर फ्रीजर में 20 मिनट के लिये रखें।
- इससे बार्स को चॉकलेट में डिप करना आसान हो जाएगा। ऐसा करना बिल्कुल भी ना भूलें, नहीं तो आपके बार्स अच्छी तहर नहीं बनेंगे।
- दूसरी ओर एक कटोरे में चॉकलेट को तोड़ कर पीस में कर के 30 सेकेंड के लिये माइक्रोवेव में पिघला लें।
- उसके 15 मिनट के बाद फिर से चॉकलेट को पिघलाएं।
- एक बार चॉकलेट को चम्मच से चला लें। उसके बाद पिघली हुई चॉकलेट में तैयार किये हुए नारियल के बार्स को डिप करें।
- इसे चम्मच की सहायता से चॉकलेट में डुबो कर कोट कर लें। यह हर साइड से कोट हो जानी चाहिये। फिर इसे निकालें और ध्यान से बेकिंग शीट पर रख दें।
- एक-एक कर के नारियल के बार्स को चॉकलेट में डुबोकर कोट करें।
- चॉकलेट की कोटिंग को बार्स पर सेट होने के लिये कुछ घंटे लगेंगे। इसे रूम टंपरेचर पर रखें।
- जब यह तैयार हो जाएं और पूरी तरह से सूख जाएं, तब इन्हें सर्व करें।
नोट: आप इन्हें एयरटाइट जार में 5 दिनों के लिये रख सकती हैं। यह कुछ ही दिनों में सूखना शुरु हो जाते हैं इसलिये इन्हें खा कर जल्दी खतम कर दें। अगर आप इन्हें फ्रिज में रखेंगी तो यह बहुत जल्दी सूखेंगे और कठोर हो जाएंगे इसलिये ऐसा ना करें...



Click it and Unblock the Notifications
