Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डायबिटिज मरीज के लिए पनीर खीर
डायबिटिक रोगी के लिये लो फैट पनीर की खीर बहुत अचछी होती है। आइये जानते हैं इसे बनाने कि विधि-
अगर आप मुधमेह रोगी हैं तो हम समझ सकते हैं कि आपको मीठा खाने का कितना मन करता होगा। लेकिन डॉक्टर के मना करने के बावजूद भी आप मीठा खाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते होंगे। आज हम आपको खास मधुमेह रोगियों के लिये ही पनीर की खीर बनाने कि विधि बताएंगे। लो फैट वाली पनीर खीर में शुगर फ्री डाला जाता है जिससे कि यह आपको नुकसान न करे।
आप इस शानदार खीर के गाढ़े रुप और स्वाद का मज़ा आराम से ले सकते हैं। केवल इतना ध्यान रखें कि आपने पनीर को दूध के पूरी तरह ठंडा करने के बाद ही डाला है, जिससे दूध फटेगा नहीं।

सामग्री
3 कप लो फेंट दूध , 99.7% वसा मुक्त
1 कप कसा हुआ लो फॅट पनीर
2 टी-स्पून शुगर सबस्टिट्यूट
एक चौथाई टी-स्पून इलायची पाउडर
विधि
एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में दूध गरम करें और मध्यम आँच पर 5 से 6 मिनट या दूध के उबलने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
पुरी तरह ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। कम से कम1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
ठंडा परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
