Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
केसर बादाम कुल्फी
Desserts
oi-Staff
कुल्फी का मजा केवल गर्मी में ही आता है। इसे बच्चों के अलावा बूढे भी बहुत पसंद करते हैं। केसर बादाम कुल्फी बनाने से पहले हम आपको बता दें कि हम आपको बादाम की कुल्फी पहले भी बता चुके हैं। केसर बादाम कुल्फी में अगर आप केवरा का अर्क मिलाएंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं केसर बादाम कुल्फी।

सामग्री-
दूध- 6 कप
मावा- 100 ग्राम
चीनी- 12 चम्मच
बादाम- 10
केसर- 6-8
पिस्ता- 10
इलायची- 6
केवड़ा अर्क- 2 चम्मच
वेनीला कसडर्ट पाउडर या कार्न फ्लोर- 3 चम्मच
ताजी मलाई- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले 5 1/2 कप दूध और मावा को मिला कर गरम करें। आंच को धीमा रखें और बीच बीच में चलाती रहें।
- अब इसमें आधो कप दूध में कसटर्ड पाउडर या कार्न फ्लोार मिलाइये और इसे गरम हो रहे दूध में डाल दीजिये।
- इसमें चीनी डालिये और इसे तक चलाइये जब तक कि दूध आधा न हो जाए।
- अब दो चम्मच दूध में केसर भिगोइये और इसे भी दूध में डाल दीजिये।
- पैन को आंच से उतारिये, उसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता, इलयची और केवडे़ का अर्क डालिये।
- फिर इसमें ताजी मलाई मिलाइये और इसे ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- जब यह ठंडा हो जाए तब इसे कुल्फी वाले सांचे में भर दीजिये और फ्रिजर में डाल दीजिये।
Comments
English summary
Kesar Badam Kulfi | केसर बादाम कुल्फी
Story first published: Wednesday, April 10, 2013, 10:14 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2013



Click it and Unblock the Notifications