Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वीडियो देख, क्रिसमस पर ऐसे बनाएं ब्लैक फॉरेस्ट केक
क्रिसमस के दिन अगर आपको अपने घर पर सेंटा क्लाज का वेल्कम करना है, तो आप उनके लिये ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं।
क्रिसमस नजदीक आ रहा है, यानी बेकरीज़ में केक, पेस्ट्रीज़ और कुकीज़ की भरमार लगने वाली है। क्रिसमस के दिन अगर आपको अपने घर पर सेंटा क्लाज का वेल्कम करना है, तो आप उनके लिये ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं।
साथ ही इस दिन अपने बच्चों को सच्ची खुशी और सर्प्राइज़ देने के लिये भी यह ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं। आइये जानते हैं इस वीडियो को देख कर कि केक कैसे बनाया जा सकता है।
कितना- 1 केक
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- केक के लिये-
- चॉकलेट केक- 1
- फेंटी हुई क्रीम- 4 कप
- चैरी- 16 (बीच से आधी की हुई)
शुगर सीरप के लिये-
- शुगर- 1/2 कप शक्कर
- पानी- 3/4 कप
गार्निशिंग के लिये-
- चॉकलेट कर्ल- ¾ कप
- चैरी- 10 (साबुत)

1.
एक चॉकलेट केक खरीदिये। यह एगलेस भी मार्केट में मिल जाता है। फिर इसकी तीन लेयर काटिये। फिर इस को डुबोने के लिये आपको शुगर सीरप बनाने की जरुरत पड़ेगी। इसके लिये एक बर्तन में पानी और शक्कर तब तक मिलाएं जब तक कि यह घुल ना जाए।

2.
फिर इसमें अपने मन पसंद की शराब जैसे ब्रैंडी या रम आदि मिलाएं। फिर इसे खौलाएं और आंच को बंद कर दें। अब इस शुगर सीरप को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें क्रीम को तब तक फेंटे जब तक कि यह झागदार ना हो जाए।

3.
अब केक की एक लेयर लें, फिर उसे शुगर सीरप में डुबोएं और उस पर क्रीम लगाएं।

4.
केक पर क्रीम की मोटी लेयर फैलाएं। फिर उस पर बीच से कटी चैरी लगाएं।

5.
अब केक का दूसरा लेयर लें और उसे भी पहले वाले केक की तरह करें। ऐसा ही तीसरे लेयर के साथ भी करें। उसके बाद पूरे केक को क्रीम लगा कर ढंक दें। उसके बाद केक के ऊपर चॉकलेट कर्ल लगाएं और चैली से गार्निश करें।

6.
केके किनारे भी चॉकलेट कर्ल लगाएं। आपको घर पर तैयार ब्लैक फॉरेस्ट केक सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
