Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डिनर के बाद महमानों को सर्व करें यह टेस्टी ऑरेंज खीर
डिनर के बाद अगर आखिर में डेज़र्ट सर्व किया जाए तो, महमान काफी खुश हो जाते हैं। डेज़र्ट के तौर पर आप खीर, भी सर्व कर सकती हैं। इसलिये आज हम आपको ऑरेंज खीर बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होती है।
Desserts
oi-Staff
डिनर के बाद अगर आखिर में डेज़र्ट सर्व किया जाए तो, महमान काफी खुश हो जाते हैं। डेज़र्ट के तौर पर आप खीर, भी सर्व कर सकती हैं। इसलिये आज हम आपको ऑरेंज खीर बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होती है।
यह भी पढ़ें - एक बार जरुर ट्राई करें पनीर की खीर
आज कल तो बाजार में कफी संतरे आ गए हैं, ऐसे में आप वहां से ढेर सारे संतरे ले कर यह खीर तैयार कर सकती हैं। यह यम्मी रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी इसलिये देर ना करें और सीखें इसकी विधि।

कितने- 5 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- फुल फैट मिल्क- 5 कप
- संतरा- 1 कप कटे हुए
- शक्कर- 1 कप
- काजू- ¼ कप कटे हुए
- हरी इलायची पावडर- चुटकीभर
- कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
- ठंडा दूध - 1 कप
बनाने की विधि -
- एक छोटा कटोरा लें, उसमें कॉर्नफ्लोर और ठंडा दूध मिला कर किनारे रख दें।
- फिर एक गहरा पैन लें और उसमें दूध को 6-7 मिनट तक पकाएं। आंच को तेज रखें।
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर और ठंडा दूध मिक्स करें, साथ में शक्कर मिक्स करें।
- इसे लगातार चलाती रहें, जिससे इसमें गाठें ना पड़ें और यह तेल से ना चिपके।
- अब इसमें इलायची पावडर डाल कर मिक्स करें। फिर स्टोव को बंद करें और दूध को पूरा ठंडा होने दें।
- जब दूध पूरा ठंडा हो जाए, तब उसमें संतरे डालें और मिक्स करें। फिर इसे फ्रिज में 2 घंटे के लिये रखें।
- आखिर में इसे काजू से गार्निश करें और ठंडा ठंडा सर्व करें।
- इसे खाने के बाद सर्व करें। आपके महमान इसे जरुर पसंद करेंगे।
Comments
English summary
Orange Kheer: A Perfect Dessert Recipe
Story first published: Monday, January 9, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2017



Click it and Unblock the Notifications
