Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
स्वादिष्ट पनीर खीर
Desserts
oi-Staff
खीर तो हर किसी को पसंद होती है और अगर पनीर की खीर की बात की जाए तो, शायद इसका नाम सुन कर आपके मुंह में पानी आ जाए। जी हां, पनीर की भी खीर बनाई जाती है, जिसमें खूब सारे मेवे और केसर पड़ी होती है। तो अगर आपके यहां पर कोई खुशी का मौका हो तो इसे बनाना बिल्कुल भी न भूले। पनीर की खीर को बच्चे बहुत पसंद करेगें क्योंकि ज्यादातर बच्चों को पनीर खाना बहुत पसंद होती है। पनीर खीर को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और ज्यादा सामग्रियां भी नहीं लगती। तो आइये जानते हैं पनीर खीर को बनाने की विधि।

सामग्री-
पनीर- 1/2 कप घिसी हुई
दूध- 2 कप
कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
चीनी- 2 से 3 चम्मच
केसर- 1
इलायची पाउडर- चुटकीभर
पिस्ता, बादाम और काजू- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले 1 कप दूध में केसर को भिगो दें। 1 चम्मच दूध में कार्नफ्लोर को भी भिगो दें।
- दूध उबालिये, उसमें कार्नफ्लोर वाला दूध मिलाइये और आंच पर रख कर 10 मिनट तक उसे हिलाते रहिये। फिर उसमें केसर वाला दूध भी मिलाइये।
- अब उबलते हुए दूध में पनीर और चीनी मिलाइये और अच्छे से मिक्स कर के 10 मिनट तक पकाइये।
- फिर इलायची पाउडर मिक्स कर के सारे मेवे डालिये और गैस बंद कर दीजिये।
Comments
English summary
Paneer Kheer | स्वादिष्ट पनीर खीर
Story first published: Thursday, May 2, 2013, 9:40 [IST]
Other articles published on May 2, 2013



Click it and Unblock the Notifications
