Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
अपनी थाली में शामिल करें ये चटनी, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी होगा फायदा
खाना खाते समय हमारा सबसे पहले इस बात पर ध्यान होता है कि वह टेस्टी हो। अगर सब्जी में स्वाद नहीं होता है तो हम उसके टेस्ट को एन्हॉन्स करने के लिए साथ में अचार या चटनी को खाते हैं। इससे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाली ये चटनियां सेहत के लिए भी उतनी ही लाभकारी होती हैं।
जी हां, टमाटर से लेकर पुदीने की मदद से इन चटनियों को कुछ ही सेकंड्स में घर पर बनाया जा सकता है। ये चटनियां जहां आपके खाने को टेस्ट का एक किक देती हैं, वहीं ये आपकी हेल्थ का भी उतना ही ख्याल रखती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसी ही चटनियों की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है-

बनाएं पुदीने की चटनी
गर्मी के मौसम में आपको पुदीने की चटनी अवश्य बनानी चाहिए। यह आपको एक रिफ्रेशिंग और कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है। साथ ही साथ, पाचन और श्वसन संबंधी समस्याओं में भी मददगार है। आप इसे बेहद कम सामग्री से तैयार कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 1 कप ताज़े पुदीने के पत्ते
• 1/4 कप धनिया के पत्ते
• 1/4 कप दही
• आवश्यकतानुसार पानी
• स्वादानुसार नमक
• 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
पुदीने की चटनी कैसे बनाएं
• पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार लें।
• अब इसमें ताज़े पुदीने के पत्ते, धनिया के पत्ते, दही, पानी, नमक और
जीरा पाउडर डालें।
• इसे अच्छी तरह ब्लेंड होने तक चलाएं।
• आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
इमली की चटनी
इमली को एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यही कारण है कि इससे बनने वाली चटनी आपकी हेल्थ का ख्याल रखती है। इमली की चटनी एक मीठी और तीखी चटनी है जो किसी भी स्ट्रीट फूड को और भी अधिक डिलिशियस बनाती है।
आवश्यक सामग्री-
• 1/4 कप इमली के गूदा
• 1 कप गर्म पानी
• 1/4 कप गुड़
• 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 छोटा चम्मच नमक
इमली की चटनी कैसे बनाएं-
• इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली के गूदे को 1 कप गर्म
पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।
• अब इस मिश्रण को छान लें।
• अब इसमें गुड़, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
• लगातार हिलाते हुए 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
• आपकी चटनी बनकर तैयार है।
नारियल की चटनी
अक्सर साउथ इंडियन फूड जैसे इडली, डोसा, वड़ा आदि के साथ नारियल की चटनी को जरूर सर्व किया जाता है। चूंकि, नारियल हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए इससे बनने वाली चटनी आपकी हेल्थ का भी उतना ही बेहतर तरीके से ख्याल रखती है।
आवश्यक सामग्री-
• 1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
• 1/4 कप भुनी हुई चना दाल
• 1/4 कप दही
• 1/4 कप पानी
• स्वादानुसार नमक
• 1/4 छोटी चम्मच राई
नारियल की चटनी कैसे बनाएं-
• नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दूकस करें
और चना दाल को भून लें।
• अब एक ब्लेंडर जार में कद्दूकस नारियल, चना दाल, दही, पानी, नमक और
राई डालकर पीस लें।
• आप इसे चिकना होने तक पीसें
• डिप के रूप में इडली या डोसा के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications