Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
स्वीट लवर्स नवरात्रि के दिनों में बना सकते हैं काजू कतली की यह क्विक और ईजी रेसिपी
जिन लोगों को मीठा खाना काफी पसंद होता है, उन्हें हर दिन कुछ ना कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है। वैसे अब जब कई त्योहार बस आने को हैं, तो ऐसे में आपको भी कुछ दिनों पहले से ही मीठा खाने की इच्छा होने लगी होगी। विशेष रूप से, अगर आपने नवरात्रि के दिनों में व्रत रखा है और आप घर पर ही एक बेहद डिलिशियस स्वीट डिश अर्थात् काजू कतली बना सकते हैं। यह एक ऐसी स्वीट डिश है, जो हर किसी को बेहद पसंद आती है। आमतौर पर लोगों को इसे बनाने में काफी समय लगता है, लेकिन अगर आप आसान तरीके से इसे बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मिल्क पाउडर की मदद से बनने वाली काजू कतली की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप भी इसे एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहेंगे। पूरी रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करते रहें-

मिल्क पाउडर काजू कतली की सामग्री
• 500 ग्राम मिल्क पाउडर
• 2 कप काजू रात भर भीगे हुए
• 150-200 ग्राम पिसी हुई चीनी
• 1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
• 1 कप दूध
• 1 छोटा चम्मच घी
काजू कतली बनाने की विधि-
• सबसे पहले, आप एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें दूध व मिल्क पाउडर डाल दें।
• इसे अच्छी तरह से मिलाने के लिए हिलाते रहें और लगभग 5-7 मिनट तक उबलने दें।
• अब एक एक ब्लेंडर जार में भीगे हुए काजू को थोड़े से पानी के साथ डालें और एक महीन पेस्ट बना लें।
• जब मिल्क पाउडर गाढ़ा होने लगे तो उसमें काजू का पेस्ट व पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अब, इसमें घी डालें और एक बार फिर से चलाएं। ध्यान रखें कि आप इसे चलाते रहें, अन्यथा मिश्रण चिपक सकता है।
• अंत में, इसमें हरी इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
• अब आप आंच को बंद कर दें।
• वहीं दूसरी ओर, एक प्लेट को थोडा़ सा घी लगाकर चिकना कर लें।
• अब तैयार काजू का मिश्रण उस पर फैला दें।
• इसे फैलाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप एक बटर पेपर पर इसे निकालकर बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लें।
• साथ ही चांदी के वर्क को भी चारों तरफ लगाएं और इसे अच्छी तरह सेट होने दें।
• आपकी डिलिशियस काजू कतली बनकर तैयार है। आप इसे डायमंड या अपनी पसंद की शेप में काट सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
