Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस छठ पूजा पर आप भी घर में बनाएं बिहार का स्पेशल ठेकुआ
भारत में हर तीज-त्योहार के लिए पकवान भी भिन्न भिन्न प्रकार के तैयार किये जाते हैं। दिवाली में कई तरह की मिठाई और पकवान खाने-खिलाने के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए छठ पूजा का बड़ा महत्व है। छठ पूजा के लिए कई तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में तैयार किये जाते हैं और इनमें से सबसे प्रमुख है ठेकुआ। अगर इस छठ पर आपको भी ठेकुआ खाने का मन है तो खुद बनाकर ट्राई जरूर करें। चलिए जानते खस्ता ठेकुआ बनाने की बेहद आसान रेसिपी।

सामग्री:
500 ग्राम आटा
300 ग्राम गुड़
2 चम्मच घी
2 कप घी तलने के लिए
2 कप पानी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप कसा हुआ नारियल
1 चम्मच सौंफ

खस्ता ठेकुआ बनाने की रेसिपी
एक कढ़ाई में एक कप पानी गर्म करें और इसमें गुड़ डाल दें। गुड़ के पूरी तरह से पिघल जाने तक इसे गर्म करें।
जब गुड़ पिघल कर पानी के साथ घुलकर हल्का पक जाए तब गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने दें।
अब एक बड़े बर्तन में आटा निकाल लें। इसमें दो चम्मच घी मिलाएं। घी और आटा को अच्छे से मिक्स करें। आप आटे को मुट्ठी में लेकर देखें कि वो हाथ में ठहर रहा है या नहीं।
अब इसमें एक चम्मच सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं। अब कद्दूकस किया हुआ नारियल आटे में मिक्स कर लें।
इसके बाद गुड़ और पानी से तैयार घोल से इस आटे को गूथ लें। याद रहे कि गूथा हुआ आटा न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम हो।
अब आप इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और ठेकुआ बनाने वाले सांचे में डालकर इसे आकार दे दें। सांचे पर पहले थोड़ा सा घी जरूर लगा लें।
अब बने हुए ठेकुआ को एक जगह रखते जाएं। सांचे की मदद से आप सारे ठेकुआ को आकार दे दें।
अब एक कढ़ाई में दो कप घी गर्म करें।
घी के गर्म हो जाने पर गैस मध्यम-तेज आंच पर रखें और ठेकुआ तलना शुरू करें। ठेकुआ को डीप फ्राई करें। दोनों तरफ अच्छे से पक जाने पर ठेकुआ निकाल लें।

सुझाव:
गुड़ को अच्छे से पिघला लें और हल्का सा गाढ़ा होने लगने पर तुरंत गैस बंद करें। इसे ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करें।
आप तैयार ठेकुआ को तीन से चार हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें अच्छे एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
