Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
घर पर ऐसे बनाएं लो कैलोरी मूंग दाल डोसा

हरी मूंग दाल का डोसा लो कैलारी साउथ इंडियन डिश है जिसे पेसारत्तू भी कहा जाता है। आंध्र प्रदेश के राज्य में ये डिश बहुत लोकप्रिय है और इसे नाश्ते और शाम को स्नैक में भी खाया जा सकता है।
हरी मूंग दाल का डोसा साबुत हरी मूंग दाल से बना है। इसमें इन्हें पहले भिगोकर पीसा गया है। फिर इससे गोल आकार के डोसा बनाए गए। आमतौर पर डोसा चटनी और सागू के साथ खाया जाता है। इसे उपमा के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
हरी मूंग दाल का डोसा का रंग बेहद अलग होता है और ये स्वाद में भी लाजवाब होता है। इसे धनिया पत्ती, प्याज और चावल के आटे से अलग फ्लेवर दिया जा सकता है।
इस डोसे को बनाने का पारंपरिक तरीका है कि पैन को स्टोव से उतार लें और घोल को उस पर डालकर पकने दें। इसमें इस बात का ध्यान रखें के पकते समय डोसा पैन पर चिपकना नहीं चाहिए।
हरी मूंग दाल का डोसे को आप घर पर बड़ी आसानी से ना सकते हैं और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। इस वीडियो को देखकर आप हरी मूंग दाल का डोसा बनाना सीख सकते हैं। साथ ही तस्वीरों को देखकर इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी भी देख सकते हैं।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 6-8
-
हरे चने - 1 कप
पानी - 2 कप (भिगोने के लिए) + ¾th कप+ ½ कप
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) - - ¼ कप
प्याज़ - 1
हरी मिर्च - 6
चावल का आटा - 4 टेबलस्पून
नमक - 1½ टेबलस्पून
तेल - 1 कप (ग्रीसिंग के लिए)
-
एक कटोरा लें और उसमें हरी मूंग की दाल डालें।
इसमें 2 कप पानी डालें।
इसे ढक कर रातभर भीगने के लिए रख दें।
कम से कम 6-8 घंटे।
भीगी हुई हरी मूंग की दाल का पानी निकालकर इसे एक तरफ रख दें।
एक प्याज लें। उसका ऊपरी और मध्य हिस्सा काट दें।
इसका छिल्का उतारें।
आधा काटकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक मिक्सर जार लें और उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।
अब इसमें हरी मिर्च और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें।
इसमें भीगी हुई हरी मूंग की दाल ¾ कप पानी के साथ डालें।
इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब इस मिश्रण को एक कटोरे में भरकर रख लें।
इसमें चावल का आटा और नमक डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इसमें आधा कप पानी डालें और थोड़ा स्मूद होने तक मिक्स करें।
इसे अलग रख दें।
समतल तवा लें और उसे गर्म करें।
आधी प्याज़ की मदद से तवे पर 2 टेबलस्पून तेल लगाएं।
अब तवे को स्टोव से हटा लें और उस पर घोल डालें और उसे गोल आकार दें।
थोड़े तेल के साथ डोसे को ग्रीस करें।
ग्रिडल से अतिरिक्त घोल हटा दें।
एक मिनट तक पकाएं।
पलट कर आधे मिनट तक पकाएं।
- 1.घोल को सामान्य डोसे के घोल की तुलना में थोड़ा गाढ़ा रखें
- 2.डोसे का घोल डालते समय तवे को स्टोव से नीचे उतार लें। नॉन स्टिक तवे की जगह ट्रेडिशनल कास्ट आयरन तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सर्विंग साइज़ - 1 डोसा
- कैलोरी - 86.4 कैलोरी
- फैट - 0.3 ग्राम
- प्रोटीन - 5.4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 14.2 ग्राम
- चीनी - 1.5 ग्राम
- फाइबर - 5.9 ग्राम
एक कटोरा लें और उसमें हरी मूंग की दाल डालें।
1.इसमें 2 कप पानी डालें।

2.इसे ढक कर रातभर भीगने के लिए रख दें।

3.कम से कम 6-8 घंटे।


4.भीगी हुई हरी मूंग की दाल का पानी निकालकर इसे एक तरफ रख दें।


5.एक प्याज लें। उसका ऊपरी और मध्य हिस्सा काट दें।


6.इसका छिल्का उतारें।

7.आधा काटकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।


8.एक मिक्सर जार लें और उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।

9.अब इसमें हरी मिर्च और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें।


10.इसमें भीगी हुई हरी मूंग की दाल ¾ कप पानी के साथ डालें।

11.इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।

12.अब इस मिश्रण को एक कटोरे में भरकर रख लें।

13.इसमें चावल का आटा और नमक डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।


14.अब इसमें आधा कप पानी डालें और थोड़ा स्मूद होने तक मिक्स करें।


15.इसे अलग रख दें।

16.समतल तवा लें और उसे गर्म करें।

17.आधी प्याज़ की मदद से तवे पर 2 टेबलस्पून तेल लगाएं।


18.अब तवे को स्टोव से हटा लें और उस पर घोल डालें और उसे गोल आकार दें।


19.थोड़े तेल के साथ डोसे को ग्रीस करें।

20.ग्रिडल से अतिरिक्त घोल हटा दें।

21.एक मिनट तक पकाएं।

22.पलट कर आधे मिनट तक पकाएं।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
