Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dahi Bhalla Recipe : होली पर इस तरह बनाए दही भल्ले, मेहमान चाटते रह जाएंगे अंगुलियां
रंगों के त्यौहार होली का मज़ा तब दुगुना हो जाता है, जब उसमें रंगों के साथ टेस्टी पकवानों का तड़का लगता है। जिसमें कुछ पकवान तो ऐसे है जिनके बिना होली का मज़ा अधूरा है। कई लोग तो होली का इंतजार भी इसीलिए करते है ताकि एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही वे कुछ पारंपरिक पकवानों का लुत्फ उठा सकें।
देखा जाए तो देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के खास मौके पर कुछ स्पेशल पकवान बनाकर उन्हें बड़े प्यार से मेहमानों को सर्व किया जाता है।
होली पर बनने वाले पकवानों की लिस्ट में दही भल्ला का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है। खासकर यूपी, बिहार और देश के अन्य कई हिस्सों में होली पर इसे बनाने का रिवाज है। तो अगर आप भी होली 2024 पर अपने घर में मेहमानों को सॉफट दही-भल्ले सर्व कर तारीफें लूटना चाहते है तो हमारी बताई ये दही भल्ला रैसिपी जरूर ट्राई करें।

दही भल्ला बनाने के लिए इंग्रीडेंट
उड़द दाल – करीब आधा किलो
भुना जीरा पाउडर – 4 चम्मच
हींग – स्वादानुसार
काला नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – 3 चम्मच
कटा अदरक कुटा – 1 चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
सादा नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च कटी – 1 चम्मच
धनिया पत्ती
कटिंग काजू– आधा कप
किशमिश – आधा कप
अनार दाना –3 चम्मच
मीठा दही – 1 कप
इमली की चटनी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत के मुताबिक
दही भल्ला की रैसिपी
टेस्टी दही भल्ला बनाने के लिए आपको सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से साफ पानी से धो लेना है। इसके बाद इस दाल को लगभग 3 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। अगर आपके पास समय कम है तो आप इस दाल को गुनगुने पानी में भिगो दें। फिर उड़द दाल को पानी से निकालें और एक बार फिर साफ पानी से धो लें।
ताकि दाल में बचा पाउडर पूरी तरह से निकल जाए। फिर उसे मिक्सर की मदद से पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस तैयार पेस्ट में हींग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए। अगर आप चाहते है कि आपके दही भल्ले एकदम स्पंजी और नरम बने, तो इस तैयार पेस्ट को तब तक फेंटे कि जब तक कि ये पेस्ट हल्का और शाइनी हो जाए।
इसके बाद उड़द दाल पेस्ट में भुना हुआ जीरा, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, काजू, किशमिश और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार दाल पेस्ट से भल्ले बनने के लिए कड़ाही में डालें। आप चाहे तो राइस स्पून या फिर गोल चम्मच की मदद ले सकते है और अगर आप हाथ से बनाने में कंफर्टेबल है तो पहले हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लें, जिससे बेहतर तरीके से भल्ले बन सकें।
फिर इन भल्लों को हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। फिर इन्हें बाहर निकालकर उन्हें नमक के गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से भल्लों का एक्सट्रा ऑइल निकल जाएगा और वे एकदम नरम हो जाएंगे। भल्लों का पानी निचोड़ने के बाद उन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
फिर उन्हें प्लेट में डालें और उसके ऊपर मीठी दही, इमली की चटनी, हरी धनिया पत्ती, अनार दाना, चाट मसाला, गरम मसाला और थोड़ा सा भुना जीरा ड़ाल दें। बस, इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आपके टेस्टी दही भल्ले बनकर तैयार हो जाएंगे।
दही भल्ला और दही वड़ा में क्या अंतर है?
दरअसल, दही भल्ला और दही वड़ा एक ही चीज है। बस इसे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। मराठी में इसे दही वड़ा कहा जाता है, जबकि पंजाब में यह दही भल्ला हो जाता है. वहीं, तमिल में थयरी वडै के नाम से जाना जाता है, जबकि उड़ीसा और बंगाल में दोई बोरा कहा जाता है।
क्या दही भल्ला हेल्दी होता है?
बिल्कुल, ये एक हेल्दी डिश है। जो खून में बनने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने और ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करने में मदद करता है। और चूंकि दही में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, ऐसे में ये हड्डियों के लिए भी अच्छा बताया गया है।
दही भल्ला का आविष्कार कब हुआ था?
ऐसा माना जाता है कि 18वीं शताब्दी में, मुगल खानसामा ने पाचन में सुधार के लिए दही, जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग करके मुगल रसोई में इस डिश को तैयार किया था।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
