Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस Holi मेहमानों को परोसें 'आलू के गुटके' और पहाड़ी रायता, नोट करें अल्मोड़ा की यह फेमस रेसिपी
Pahadi Aloo ke Gutke Recipe For Holi 2026: 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में तो ये त्योहार वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है। उस दिन से ही लोग एक-दूसरे के घर-घर जाकर गीत गाते हैं और पारंपरिक तरीके से होली मनाते हैं। इस सेलिब्रेशन का सबसे खास डिश होती है आलू के गुटके और खीरे का चटपटा सा रायता। ये खाने में जितना लजीज होत है बनाने में उतना ही आसान भी होता है। मगर ध्यान रहे कि इसकी रेसिपी और मसाले कुछ अलग होते हैं।
इस बार अगर आप वही पुराने चिप्स-समोसे खिलाकर बोर हो चुके हैं, तो अपनी किचन में 'पहाड़ों का जायका' उतार लाइए। होली के हुड़दंग और रंगों के नशे के बीच यह चटपटा कॉम्बो न केवल भूख मिटाता है, बल्कि उत्सव के आनंद को दोगुना कर देता है। साल 2026 की होली (Holi 2026) पर अगर आप भी अपने मेहमानों का दिल जीतना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड की यह सिग्नेचर रेसिपी बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

आलू के गुटके बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आलू उबले हुए - 1 किलो
हरी मिर्च - स्वादानुसार
हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ गार्निशिंग के लिए
जखिया (खास पहाड़ी मसाला) - थोड़ा सा तड़के के लिए
जीरा- आधा चम्मच तड़के के लिए
सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर
टमाटर- 1 बड़ा
सरसों का तेल - पकाने के लिए 1 बड़ा चम्मच
खीरे का रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
खीरा - 2 छिलकर कस लें
हल्दी- एक चौथाई चम्मच
नमक- स्वादानुसार
जीरा भुना हुआ
राई पिसी हुई 1 चम्मच
दही 1 किलो
कैसे बनाएं टेस्टी आलू के गुटके
होली पर चिप्स-पापड़ और तला-भुना फूड खाने का मन न हो तो आप आलू के
गुटके बना लें।
इसके लिए आलू उबाल लें, और उन्हें मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें।
अब धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें और टमाटर को भी काट लें।
अब लोहे कि कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालें और
उसे अच्छे से पका लें।
तेल में जखिया डालें और फिर जीरा डाल कर तड़का लें और उसमें कटा हुआ
टमाटर व हरी मिर्च डालें।
इसके बाद सारे मसाले डालें और उन्हें कम आंच में अच्छे से पका
लें।
जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के हाथों से
मिक्स कर लें।
इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा टूटे नहीं। जब आलू साइड से ब्राउन
होने लगें तो गैल बंद कर दें और धनिए से गार्निश कर दें। आपके आलू के
गुटके तैयार हैं।
कैसे बनाएं पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता
बिना खीरे के रायते के तो आलू के गुटके खाने में मजा ही नहीं आता, तो चलिए फिर सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाला खीरे का रायता भी बना लेते हैं।
सबसे पहले खीरे धोकर छील लें और उन्हें कद्दुकस कर लें।
अब खीरे से पानी को अलग कर लें और उसे एक गहरे बर्तन में डालें।
इसके बाद दही को मथ लें और उसे खीरे में मिलाएं और ऊपर से हल्दी, नमक,
भूना हुआ जीरा और पिसी हुई राई मिक्स करें।
आप रायते में टेस्ट के अनुसार, हरी मिर्च भी डाल सकते हैं और हरे धनिए
से गार्निश कर लें।
नोट: आपका खीरे का रायता और आलु के गुटके तैयार हैं, इन्हें घर आए मेहमानों को एक प्लेट में पार्टिशन कर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
