Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस होली डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाएं ये खास गुजिया, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए 100% सुरक्षित
Holi 2026 Special Gujiya Recipe For Diabetic Patients: 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाने वाला है जिसके लिए अभी से ही लोग एक्साइटेड हैं। घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब होली का हुड़दंग हो और बात गुजिया की न हो तो मजा अधूरा रह जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह मिठास अक्सर एक बड़ी चिंता बन जाती है। बाजार में मिलने वाली मैदे से बनी और चाशनी में डूबी गुजिया ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शुगर पेशेंट्स अपना मन मार कर बैठें।
जी हां, हमारे पास है इसका हल और हम लेकर आए हैं आपके लिए एक ऐसी गुजिया की रेसिपी जो खाने में बिल्कुल मार्केट जैसी होगी लेकिन उसमें न तो मैदा इस्तेमाल होगा और न ही चीनी। शिल्पा शेट्टी द्वारा बताई गई गुजिया की यह रेसिपी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए नेचुरल स्वीटनर्स और साबुत अनाज इसे डायबिटीज के अनुकूल बनाते हैं। तो चलिए, इस बार होली पर सेहत और स्वाद का परफेक्ट तालमेल बिठाते हैं और जानते हैं 'जीरो-गिल्ट' गुजिया बनाने का आसान तरीका।

होली पर 'शुगर-फ्री' गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान
बाहरी परत के लिए: सूजी या ओट्स का आटा (मैदे का विकल्प)
मिठास के लिए: बारीक कटे हुए खजूर (Dates) या अंजीर, आप चाहें तो गुड़ भी ले सकते हैं
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
गुनगुना दूध - आटा गूंथने के लिए
चिया सीड्स या अलसी के बीज - 1 टेबलस्पून (ओमेगा-3 के लिए)
स्टफिंग के लिए: कम फैट वाला पनीर या भुना हुआ नारियल और ढेर सारे सूखे मेवे
बाइंडिंग के लिए: हल्का देसी घी (मोयन के लिए)
कैसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी गुजिया?
ओट्स के आटे, गेंहू के आटे या सूजी जो भी आपनेल लिया है उसमें थोड़ा घी और गुनगुना पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें और इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रखें।
अब स्टफिंग की तैयारी कर लें जिसके लिए एक कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ पनीर या नारियल भूनें। इसमें कटे हुए खजूर, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे मिलाएं, इलायची को पीसकर डालें। बता दें कि खजूर की प्राकृतिक मिठास चीनी की कमी को पूरा कर देगी।
इसके बाद आटे की छोटी लोइयां बेलकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें और गुजिया के सांचे या हाथ से डिजाइन दें।
अब है सबसे हेल्दी ट्रिक जिसे फॉलो कर आप बना सकते हैं हेल्दी गुजिया। इसके लिए आप गुजिया को डीप फ्राई करने के बजाय ओवन में बेक करें या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इससे यह 100% ऑयल-फ्री और क्रिस्पी बनेंगी।
डायबिटीज मरीजों के लिए होली डाइट टिप्स
गुजिया का सेवन सीमित मात्रा में करें।
गुजिया खाने से पहले या बाद में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
त्योहार के दौरान अपनी दवाओं या इंसुलिन के समय का खास ख्याल रखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
