Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Holi Bhang Recipe: इस साल होली का मजा करना हो दोगुना, अपने दोस्तों के लिए बनाएं ये स्पेशल भांग रेसिपी

होली रंग, मिठाई और बहुत सारी मस्ती का त्योहार है। ऐसे में होली का नाम आए और आपके दिमाग में भांग का ख्याल न आए ये तो हो ही नहीं सकता है। क्योंकि बिना भांग के होली अधूरी होती है। होली के दिन हम सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। जिसमें आप अपनी पसंद के कुछ भांग रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं, ताकि होली पर भांग के नशे में हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाए। बनारस, मथुरा, इलाहाबाद जैसी कई जगहों पर होली के दिन बजारों में भी भांग की मिठाईयां मिलती हैं। लेकिन इस होली आप घर पर भांग की ठंडाई से लेकर भांग के पकौड़े और मिठाई बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बानने की आसान रेसिपी के बारे में-

1. भांग के पकौड़े
सामग्री:
* बेसन - 2 कप
* प्याज़ - 1 कप बारीक कटा हुआ
* आलू - 1 कप कटा हुआ
* हल्दी - एक छोटा चम्मच
* हरी मिर्च - बारीक कटा हुआ आधा छोटा चम्मच
* भांग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* नमक - स्वादानुसार
* तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि-
1. भांग के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
2. अब बेसन, आलू, प्याज के साथ अन्य सभी सामग्री एक साथ मिला लें।
3. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके अपने पकौड़ों को डीप फ्राई कर लें।
4. आपके पकौड़े तैयार है इसे गर्मा गर्म अपने मेहमानों को हरी चट्नी के साथ सर्व करें।

2. भांग पेड़ा
सामग्री -
* खोया - एक कप
* चीनी - आधा कप
* पिस्ता - 2 चम्मच बारिक कटा हुआ
* घी - आधा कप
* भांग पाउडर - 2 चम्मच
भांग के पेड़े बनाने की विधि -
1. भांग के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन को गर्म करें।
2. अब उसमें घी डालकर गर्म करें, फिर खोया और चीनी भी डाल दें।
3. अब इन तीनों चीजों को तब तक मिक्स करते रहे, जब तक चीनी पूरी तरह घूल न जाएं।
4. जब आपका मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसमें भांग का पाउडर डालकर मिला लें।
5. जब आपका मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे अपनी पसंद का आकार देंकर इसके ऊपर पिस्ता डाल दें और फिर फ्रिज में 3 से 4 घंटे के लिए रख दें।

3. स्ट्रॉबेरी की ठंडाई
सामग्री -
* दूध - आधा लीटर
* स्ट्रॉबेरी - एक कटोरी
* बादाम - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
* पिस्ता - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
* चारोली - एक चम्मच
* खसखस - एक चम्मच
* काजू - एक चम्मच बारीक कटा हुआ
* ग्लेज़्ड चेरी - एक चम्मच बारीक कटा हुआ
* शहद - 2 चम्मच
* इलायची - ¼ आधा छोटा चम्मच
* दालचीनी पाउडर - ¼ आधा छोटा चम्मच
* जायफल पाउडर - ¼ आधा छोटा चम्मच
* सौंफ - ¼ आधा छोटा चम्मच
* क्रीम - 100 मिली
* भांग पाउडर - एक चम्मच
बनाने की विधि -
1. स्ट्रोबेरी ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और दूध को एक साथ गर्म करें।
2. अब सभी ड्राई फ्रूट्स और स्ट्रॉबेरी में थोड़ा सा दूध मिलाएं।
3. इसके बाद दालचीनी, इलायची पाउडर भी मिलाकर मिक्सर में स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
4. इस पेस्ट को अब थोड़े से दूध में डालकर मिक्स करें।
5. स्ट्रॉबेरी पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने दूध में मिक्स कर लें और फ्रिज में रख दें।
6. आपकी स्ट्रॉबेरी ठंडाई तैयार है अपने मेहमानों को ठंडा-ठंडा सर्व करें।

4. भांग आइस्क्रीम
सामग्री -
* दूध - 2 लीटर
* बादाम - 20 ग्राम
* पिस्ता - 20 ग्राम
* हरी इलाइची - 5 पीस
* भांग पाउडर- 100 ग्राम
* चीनी
बनाने की विधि-
1. भांग आइस्क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक बर्तन में दूध गर्म कर लें।
2. अब इसमें हरी इलायची का पाउडर डलकर दूध को आधा होने तक उबालें।
3. अब इसे छान कर दोबारा धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
4. लेकिन इस दौरान इसे लगातार हिलाते और चलाते रहे। ताकि दूध जले ना।
5. अब इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स कर लें।
6. जब आपका दूध ⅓ न हो जाए इसे उबालते रहे।
7. अब इसे अपने पसंद का शेप देने के लिए सांचों में डालें फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications