Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aam Panna Recipe : गर्मी व लू से बचने के लिए बेस्ट देसी ड्रिंक है आम का पन्ना, ऐसे घर पर बनाएं
गर्मी का मौसम हो तो हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ने लगता है तो हमें प्यास अधिक लगती है। ऐसे में हम तरह-तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
अगर आप गर्मियों में सिर्फ सादा पानी नहीं पीना चाहते हैं और टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी उतना ही ख्याल रखना चाहते हैं तो आम पन्ना बनाकर पीजिए। गर्मियों में आम तो हम सभी खाते हैं, लेकिन आम पन्ना कच्चे आमों से बनाया जाता है। आम पन्ना तो लोग आम का पन्ना, आम झोरा या कैरी पन्हा भी कहकर पुकारते हैं।

यह आपको बेहद ही रिफ्रेशिंग फील करवाता है और शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। गर्मी में आप अपनी कोल्ड ड्रिंक या चाय को आम पन्ना के साथ स्विच कीजिए। यह आपको गर्मी और लू से भी बचाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ गर्मी में आम पन्ना बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
आम पन्ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
4 कच्चे आम
2 कप गुड़ पाउडर
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, ताजी कुटी हुई
1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
नमक
आवश्यकतानुसार पानी
आम पन्ना बनाने का तरीका-
- सबसे पहले कच्चे आमों को पकने तक प्रेशर कुक करें।
- अब गैस बंद करें और आमों को ठंडा होने दें, फिर उन्हें छील लें।
- अब आप कच्चे आम का गूदा निचोड़कर ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह
ब्लेंड करें।
- इसमें गुड़ पाउडर या चीनी, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला
नमक और नमक डालें।
- थोड़े से पानी के साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। गुड़, मसाले और
नमक की मात्रा आप अपने टेस्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
- आपका आम पन्ना कंसन्ट्रेट बनकर तैयार है। आप इसेअ कांच की बोतल में
भरकर फ्रिज में रखें।
- अब आम पन्ना को परोसने के लिए एक गिलास में 3-4 बड़े चम्मच आम पन्ना
का कंसन्ट्रेट डालें।
साथ में, बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी डालें।
- इसे अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करं।
-अगर पानी में पतला करने के बाद आम पन्ना कम मीठा लगे तो परोसते समय
थोड़ा सा गुड़ पाउडर मिलाया जा सकता है।
आम का पन्ना कैसे बनता है?
आम पन्ना बनाने के लिए बेहद ही कम सामग्री की जरूरत होती है। आम पन्ना को कच्चे आम की मदद से बनाया है। आप इसे उबालकर व ब्लेंड करके बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गुड़ पाउडर, नमक, काला नमक, जीरा, काली मिर्च जैसे कुछ मसालों की जरूरत पड़ती है।
आम पन्ना कब पीना चाहिए?
आम पन्ना का सेवन गर्मी के मौसम में करना काफी अच्छा माना जाता है। यह गर्मी के मौसम के लिए एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर को ठंडक का अहसास करवाती है। साथ ही साथ, इससे लू से बचने में भी मदद मिलती है। आप इसे घर से निकलने से पहले पी सकते हैं। वैसे गर्मी में इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है।
आम का पन्ना पीने से क्या फायदा होता है?
गर्मी में आम पन्ना पीना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चे हरे आमों से बनने के कारण यह शरीर को ठंडा रखता है। साथ ही, इसे बनाते समय इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले भी एक कूलिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। साथ ही साथ, आम पन्ना पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे पेट में गैस, पेट के कीड़े और हाजमे से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
