Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
महावीर जयंती स्पेशल: बिना लहसुन-प्याज के इस तरह बनाएं जैन स्टाइल बटर पनीर मसाला
Jain style Butter Paneer Masala : महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें और अंतिम तीर्थंकर हैं, जिनका जन्म 599 ईसा पूर्व में हुआ था। उन्होंने पूरी दुनिया को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य आदि का महत्व सिखाया।
महावीर जयंती के दिन लोग भगवान महावीर के उपदेशों और उनके आदर्शों को याद करते हैं। इस दिन विशेष पूजन से लेकर धार्मिक प्रवचन व झांकियों का आयोजन होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
इस विशेष अवसर पर अमूमन घरों में कोई विशेष व्यंजन भी बनाया जाता है। यूं तो इस दिन किसी विशेष व्यंजन को बनाने की मान्यता नहीं है। लेकिन आप जैन थाली तैयार कर सकते हैं, जिसमें आप कई अलग-अलग डिशेज बना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लहसुन प्याज के बिना बटर पनीर मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी बनाकर खा सकते हैं-
बटर पनीर मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 3 टमाटर, मोटे तौर पर कटे हुए
• 2 बड़े चम्मच मक्खन
• 3 इलायची
• 1 इंच दालचीनी
• 1 तेजपत्ता
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
• 1 हरी मिर्च
• एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
• आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• 1 कप दूध
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चौथाई छोटा चम्मच चीनी
• नमक स्वादानुसार
• एक चौथाई कप काजू का पेस्ट, 10 काजू को मिलाकर तैयार किया गया है
• पनीर क्यूब्स
• एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
• आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी
बटर पनीर मसाला बनाने की विधि
• सबसे पहले कढ़ाई को 2 बड़े चम्मच मक्खन के साथ गर्म करें।
• इसमें जीरा, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर खुशबू आने तक भूनें।
• अब इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डालकर भून लें।
• इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह तब तक पकाएं, जब तक कि किनारों से तेल छूटने ना लग जाए।
• अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें।
• धीमी आंच पर एक मिनट तक या मसाले अच्छे से पक जाने तक भून लें।
• ध्यान रखें कि आंच धीमी हो।
• अब इसमें काजू का पेस्ट और दूध डालकर लगातार चलाते रहें।
• इसमें पनीर क्यूब्स डालकर पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।
• अंत में, इसमें गरम मसाला और कुटी हुई कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
• आपका प्याज व लहसुन के बिना पनीर बटर मसाला बनकर तैयार है। आप इसे तंदूरी रोटी, नान या आलू कुलचा के साथ सर्व कर सकते हैं।
क्या जैन पनीर खा सकते हैं?
जैन धर्म में जड़ वाली सब्जियों जैसे गाजर, मूली, चुकंदर, आलू आदि को खाने की मनाही होती है। इसके अलावा, जैन धर्म के अनुयायी प्याज और लहसुन का सेवन करने से भी परहेज करते हैं। हालांकि, आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। पनीर की मदद से कई अलग-अलग रेसिपीज बनाई जा सकती है। मसलन, इसे स्नैक्स से लेकर पराठे आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, पनीर की मदद से आप कुछ ग्रेवी वाली सब्जियां जैसे शाही पनीर या बटर पनीर मसाला आदि भी बना सकते हैं। हालांकि, अगर आप जैन थाली के लिए इसे तैयार कर रहे हैं तो इसमें प्याज व लहसुन का इस्तेमाल करने से बचें।
प्याज लहसुन के बिना बटर पनीर मसाला कैसे बनाएं?
आमतौर पर, बटर पनीर मसाला बनाने के लिए प्याज व लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसे बनाते समय आप इसे स्किप भी कर सकते हैं और केवल टमाटर से ग्रेवी तैयार करें। इसमें इलायची, दालचीनी व तेजपत्ता जैसे मसालों का स्वाद इसके टेस्ट को कई गुना बढ़ाएगा। साथ ही साथ, आप ग्रेवी बनाने के लिए काजू के पेस्ट व दूध का इस्तेमाल करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
