Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Summer Drink Recipe: घर पर ही बनाएं कैफे स्टाइल ओरियो शेक, हर कोई पूछेगा आपसे रेसिपी
Summer Drink Recipe : जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी को बार-बार प्यास लगती है और ऐसे में हर थोड़ी देर में कुछ ना कुछ पीने का मन करता है। यूं तो पानी को पीने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, हर बार पानी पीना थोड़ा बोरियतभरा हो सकता है। अधिकतर लोगों को बार-बार पानी पीना अच्छा नहीं लगता है और इसलिए वे अन्य ऑप्शन की तलाश करते हैं। ऐसे में आप कई अलग-अलग तरह के मिल्कशेक पी सकते हैं। यूं तो हर मिल्कशेक का अपना एक अलग टेस्ट होता है, लेकिन ओरियो मिल्कशेक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आता है।
अमूमन लोग कैफे जाकर ओरियो शेक ऑर्डर करते हैं। यह काफी महंगा पड़ता है और हर बार कैफे जाना भी संभव नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी कैफे स्टाइल ओरियो शेक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और आप चुटकियों में इसे तैयार कर सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ओरियो शेक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
ओरियो शेक बनाने के लिए क्या चाहिए-
• 4-5 ओरियो कुकीज़
• एक कप वेनिला आइसक्रीम
• 1/2 कप ठंडा दूध
• गार्निश के लिए अतिरिक्त ओरियो कुकीज़ (वैकल्पिक)
• व्हीप्ड क्रीम (टॉपिंग के लिए)
घर पर ओरियो शेक कैसे बनाएं-
• ओरियो शेक बनाने के लिए वेनिला आइसक्रीम को फ्रीजर से निकालें और
इसे कुछ मिनटों के लिए नरम होने दें।
• अब आप ओरियो कुकीज़ को क्रश करें। इसके लिए आप बेलन या गिलास के तले
का उपयोग कर सकते हैं। अगर चाहें तो इसके लिए फूड प्रोसेसर की मदद भी
ली जा सकती है।
• अब एक ब्लेंडर में वेनिला आइसक्रीम और क्रश की हुई ओरियो कुकीज़
डालें।
• साथ ही इसमें दूध डालें। आप दूध की मात्रा मिल्कशेक की कंसिस्टेंसी
के आधार पर कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि यह स्मूथ और क्रीमी हो जाए।
• अगर मिल्कशेक बहुत गाढ़ा है, तो थोड़ा और दूध डालकर फिर से ब्लेंड
करें। यदि यह बहुत पतला है, तो इसमें थोड़ी और आइसक्रीम डालकर स्मूथ
होने तक मिलाएं।
• अब ओरियो मिल्कशेक को गिलासों में डालें।
• अगर चाहें तो मिल्कशेक के ऊपर व्हीप्ड क्रीम और ओरियो कुकी के
टुकड़ों से गार्निश करें।
• आपका टेस्टी-टेस्टी ओरियो मिल्कशेक बनकर तैयार है। परिवार के साथ
बैठकर इसे एन्जॉय करें।
ओरियो शेक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
ओरियो शेक बनाना बेहद ही आसान है और आप बेहद ही कम सामग्री की मदद से ओरियो शेक बनाकर तैयार कर सकते हैं। ओरियो शेक बनाने के लिए आपको ओरियो और दूध के अलावा वेनिला आइसक्रीम की जरूरत होगी। वहीं ओरियो शेक को आप व्हिप्ड क्रीम की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं।
मिल्कशेक फ्रिज में कितने समय तक चल सकता है?
वैसे तो मिल्कशेक को हमेशा ही फ्रेश बनाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है। उस समय मिल्कशेक का स्वाद काफी अच्छा आता है। आप चाहें तो उसे एक-दो घंटे के भीतर पी सकते हैं। वहीं अगर आप इसे थोड़े लंबे समय के लिए रखना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में एक दिन के लिए रखा जा सकता है। हालांकि, फ्रिज में मिल्कशेक रखने से पहले उसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। अगले दिन जब आपको इसे पीना हो तो एक बार फिर से ब्लेंड जरूर करें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो इसे फ्रीजर में रखकर फ्रीज करें और आइसक्रीम की तरह इसका स्वाद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
