Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
चिकन कढ़ाई को देखकर ही मेहमानों के मुंह में आ जाएगा पानी, जान लीजिए इसकी रेसिपी
ईद के मुबारक मौके पर चिकन की रेसिपी जरूर बनाई जाती है। ईद एक ऐसा मौका होता है, जब मुस्लिम समुदाय के लोग सिर्फ एक-दूसरे को मुबारकबाद ही नहीं देते हैं, बल्कि तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। मिठाइयों के साथ-साथ कई तरह की वेज और नॉन-वेज रेसिपीज बनाई जाती हैं।
खासतौर से, इस दिन लोग चिकन की कोई ना कोई रेसिपी बनाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी ईद पर चिकन की एक बेहतरीन रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चिकन कढ़ाई बनाई जा सकती है। चिकन कढ़ाई एक बेहद ही लजीज ग्रेवी रेसिपी है, जिसे आप बटर नान, गार्लिक नान व चावलों के साथ भी सर्व कर सकते हैं। ईद की पार्टी में मेन्यू तैयार करते समय आपको चिकन कढ़ाई को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

आज हम आपको चिकन कढ़ाई बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपनी ईद पार्टी के मेन्यू को और भी डिलिशियस बना सकते हैं-
आवश्यक सामग्री
• 1 चम्मच काली मिर्च
• 2 चम्मच धनिये के बीज
• 2 चम्मच जीरा
• 3 बड़े चम्मच घी
• 1 तेज पत्ता
• 4 मध्यम प्याज कटे हुए
• 6 लहसुन की कलियां बारीक कटी
• 2-इंच अदरक बारीक़ कटा हुआ
• 1-2 थाई बर्ड चिली
• 2 चम्मच नमक
• 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच लाल शिमला मिर्च
• 1 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• 2 पाउंड स्किनलेस चिकन
• 3 कप ताज़ा टमाटर प्यूरी
चिकन कढ़ाई बनाने का तरीका-
• सबसे पहले सभी साबुत मसाले काली मिर्च, धनिया के बीज और जीरा को
लोहे की कड़ाही में मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि मसालों में
सुगंध न आ जाए।
• अब मसालों का हल्का ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लें और एक तरफ रख
दें।
• एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी, तेज पत्ता और प्याज डालें।
• 15-20 मिनट तक या प्याज के सुनहरा होने तक भूनें।
• फिर कड़ाही में लहसुन, अदरक, थाई बर्ड चिली, ताजे पिसे मसाले और बचे
हुए मसाले डालें।
• इसे कुछ मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें, फिर चिकन डालें।
• जब चिकन मसालों से कोट हो जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी डालें। ढककर
10 मिनट तक पकाइए।
• ढक्कन हटाएं और आंच तेज़ कर दें।
• अब आप इसे तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर की प्यूरी से अतिरिक्त पानी
वाष्पित न हो जाए। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
• आपकी डिलिशियस चिकन कढ़ाई बनकर तैयार है। आप इसे हरे धनिए से गार्निश
कर सकते हैं।
चिकन कढ़ाई बनाने के लिए क्या चाहिए?
चिकन कढ़ाई बनाने के लिए आपको स्किनलेस चिकन की जरूरत होगी। आप इसे बनाते समय टमाटर की प्यूरी, साबुत मसाले व अन्य कुछ मसालों का इस्तेमाल करके इसके टेस्ट को एन्हॉन्स किया जा सकता है।
चिकन कढ़ाई और चिकन करी में क्या अंतर है?
अक्सर चिकन कढ़ाई और चिकन करी को लोग एक ही समझते हैं, जबकि इनमें थोड़ा सा अंतर होता है। चिकन कढ़ाई की आमतौर पर थोड़ी सूखी बनावट होती है, क्योंकि कढ़ाई की गर्मी अतिरिक्त तरल को वाष्पित करने में मदद करती है। साथ ही, चिकन की आउटर लेयर हल्की क्रिस्पी होती है। वहीं दूसरी ओर, चिकन करी का टेक्सचर थोड़ा सॉफ्ट होता है। दरसअल, इसे जिस सॉस में इसे पकाया जाता है, उसके कारण चिकन करी का टेक्सचर क्रिस्पी होने की जगह हल्का नरम हो जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
