Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Chicken Roll Recipe: इफ्तार के लिए बनाएं चिकन रोल, जानें इसकी पूरी रेसिपी
Chicken Roll Recipe For Ramadan 2024 : रमजान का पाक महीना हो और पकवान ना बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस माह में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह ही इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। वे सुबह सेहरी और रात में इफ्तार के दौरान ही कुछ खाते हैं। चूंकि पूरा दिन वे पानी तक नहीं लेते तो शाम की नमाज के बाद इफ्तार के समय कुछ ना कुछ अच्छा व अलग जरूर बनाया जाता है।
इतना ही नहीं, हर दिन इफ्तार के लिए किसी नई रेसिपी को भी जरूर ट्राई किया जाता है। इफ्तार के लिए वेज व नॉन-वेज दोनों तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। अगर आपने इफ्तार के लिए चिकन से किसी डिश को बनाने के बारे में सोचा है तो आप चिकन रोल बना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम रमजान 2024 के लिए आपके साथ चिकन रोल की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
चिकन रोल बनाने के लिए सामग्री-
• चिकन ब्रेस्ट बोनलेस
• 1 बड़ा प्याज पतला कटा हुआ
• 1 मीडियम साइज टमाटर कटा हुआ
• 2 हरी मिर्च कटी हुई
• एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
• 1 नींबू का टुकड़ा
• 2 चुटकी गरम मसाला
• 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
• आधा खीरा स्ट्रिप्स में कटा हुआ
• कटी हुई धनिया पत्ती
• 1 चम्मच टमाटर केचअप
• 1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
मैरिनेशन के लिए
• आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
• आधा छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
• चुटकीभर हल्दी पाउडर
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• 1 चम्मच दही
• चुटकी भर काली मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• नमक
आटे के लिए
• 1 कप मैदा
• आधा बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल
• आधा कप पानी
• नमक आवश्यकतानुसार
चिकन रोल कैसे बनाएं-
• सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें धनिया पाउडर, नमक, लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, अदरक का पेस्ट, दही, काली मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अब इसमें बोनलेस चिकन ब्रेस्ट मिलाएं और इसे 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने दें।
• अब एक फ्राइंग पैन में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर भूनें।
• इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और 2-3 मिनट तक पकने दें।
• अब इसमें मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।
• अब इस मिश्रण में पानी मिलाएं और इसे ढककर पकने दें।
• अगर यह सूखा लगे तो और पानी डालें।
• एक बार हो जाने पर इसे एक तरफ रख दें।
• जब चिकन ब्रेस्ट ठंडा हो जाए तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
• अब हम रोल के लिए आटा तैयार करेंगे। इसके लिए मैदा को वेजिटेबल ऑयल, नमक और पानी के साथ मिक्स करके आटा गूंथ लें।
• इसे गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही आराम करने दें।
• अब इनकी 2-3 लोइयां बेल लीजिए।
• इसे गोल पराठे के आकार में बेल लें। आप इसे नॉन-स्टिक तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालकर पराठे को चारों तरफ से पकाएं।
• अब पका हुआ पराठा लें और इसमें पके हुए चिकन के टुकड़े डालें।
• इसके बाद प्याज, खीरा, कटा हरा धनिया, नींबू का रस, गरम मसाला और मिर्च पाउडर डालें और ऊपर से टमाटर केचप और ग्रीन चिली सॉस डालें।
• इसे आराम से रोल करें, चिकन रोल के एक सिरे को टिश्यू में लपेटें और गरमागरम परोसें।
चिकन रोल मैरिनेशन के लिए क्या चाहिए?
चिकन रोल बनाते समय पहले चिकन को मैरिनेट किया जाता है। मैरिनेशन के लिए अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, जीरा पाउडर, दही, काली मिर्च और धनिया पाउडर आदि की जरूरत होगी।
चिकन खाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
चिकन को आप अपने टेस्ट के अनुसार कई तरीकों से खा सकते हैं। अक्सर लोग चिकन को ग्रिल करके या फिर भूनकर खाना अधिक पसंद करते हैं। इससे चिकन का स्वाद काफी अच्छा आता है। वहीं, कुछ लोग चिकन से ज्यादा से ज्यादा पोषण लेने के लिए इसे उबालकर खाते हैं। हालांकि, उबला चिकन उतना टेस्टी नहीं होता है, लेकिन इससे सेहत को बहुत अधिक फायदा मिलता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











