Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chicken Samosa Recipe : इफ्तार में खाना है कुछ स्पेशल तो ट्राई करें चिकन समोसा की यह रेसिपी
Chicken Samosa Recipe : रमजान के पाक महीने में हर दिन कुछ नया बनाने की जद्दोजहद रहती है। दिन ढलने के बाद जब रोजा खोला जाता है तो इफ़्तार के दौरान कुछ अलग सर्व करने की इच्छा होती है। इफ़्तार के दौरान आप वेज और नॉन-वेज कई तरह की आइटम्स बनाकर सर्व कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है चिकन समोसा। यह रमजान के दौरान बनाए जाने वाली सबसे पॉपुलर डिशेज में से एक है। चिकन समोसा एक डीप-फ्राइड स्नैक है, जिसमें चिकन मसाला की फिलिंग की जाती है।
आलू के समोसे तो हम सभी खाते ही रहते हैं, लेकिन अगर रमजान में कुछ अलग बनाना हो तो चिकन समोसा ट्राई किया जा सकता है। चिकन समोसा बनाने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की भी जरूरत नहीं होगी और इसका स्वाद लाजवाब होगा।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चिकन समोसा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
चिकन समोसा बनाने के लिए सामग्री-
आटे के लिए-
• डेढ़ कप मैदा
• आधा छोटा चम्मच नमक
• 2 बड़े चम्मच ऑयल
• आवश्यकतानुसार पानी
फिलिंग के लिएः
• 1 बड़ा चम्मच ऑयल
• 1 प्याज बारीक कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक
• 1 चम्मच लहसुन
• नमक
• कीमा बनाया हुआ चिकन
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चौथाई छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच गरम मसाला
• एक चौथाई कप फ्रोजन मटर
• 2 हरी मिर्च कटी हुई (वैकल्पिक)
चिकन समोसा बनाने की विधि-
• समोसा बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे। इसके लिए एक बड़े कटोरे में आटा, नमक और तेल मिक्स करें।
• अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।
• इसे किचन टॉवल से रैप करके आधे घंटे के लिए रेस्ट करने दें।
• अब हम फिलिंग तैयार करेंगे। इसके लिए एक हैवी बॉटम वाला पैन लें।
• इसमें तेल डालकर गरम करें।
• तेल गर्म होने पर इसमें प्याज, अदरक, लहसुन और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर चला लीजिए।
• प्याज के नरम होने तक पकाएं। अब इसमें कीमा बनाया हुआ चिकन, 1/2 छोटा चम्मच नमक, जीरा, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
• बीच-बीच में हिलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं।
• अब इसमें गरम मसाला और फ्रोजन मटर डालकर मिक्स करें।
• करीबन 5 मिनट तक और पकाएं।
• आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें।
• अब आटे को एक बार फिर से मसल लें और थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें।
• लोई को आयताकार आकार में रोल करें। अब चाकू का उपयोग करके लंबाई में आधा काट लें।
• अपने हाथ में इसे लें और किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं, और किनारों को सील करने के लिए दबाते हुए एक खुले शंकु आकार में मोड़ें।
• कोन को पकड़ें और लगभग 2 बड़े चम्मच चिकन फिलिंग से भरें। सील करने के लिए इसे अच्छे से दबाएं।
• इसी तरह आप सभी समोसे तैयार कर लें।
• अब समोसे को तलने की तैयारी करेंगे। इसके लिए एक गहरे सॉस पैन में तेल डालकर गरम करें।
• जब तेल गरम हो जाए तो समोसे को बैचों में तलें।
• इसे गोल्डन ब्राउन होने तक चलें।
• अब इसे एक पेपर टॉवल पर निकालें ताकि अतिरिक्त ऑयल अब्जॉर्ब हो जाए।
• इसी तरह सभी समोसे तैयार कर लें।
चिकन समोसा किस चीज से बनता है?
चिकन समोसा बनाने के लिए आपको कीमा किया हुआ चिकन की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, समोसा की फिलिंग को टेस्टी बनाने के लिए आप प्याज, अदरक, लहसुन और कुछ मसालों का इस्तेमाल करें।
चिकन समोसे के साथ क्या सर्व करें?
समोसे को और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए साइड डिश के रूप में कई चीजें सर्व की जा सकती हैं। जहां तक बात चिकन समोसे की है तो उसके साथ आप धनिए-पुदीने की चटनी, इमली की चटनी, आम की चटनी, मसाला चाय आदि काफी कुछ सर्व कर सकते हैं।
फ्राइड चिकन समोसे में कितनी कैलोरी होती है?
अमूमन एक मीडियम साइज के चिकन समोसे में 330 कैलोरी होती है। आमतौर पर समोसे का कैलोरी काउंट उसमें इस्तेमाल की जाने वाली फिलिंग पर निर्भर करती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
