Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Crispy Chicken Strips : इफ्तार के लिए इस तरह बनाएं टेस्टी-टेस्टी क्रिस्पी चिकन स्ट्रिप्स, पढ़ें पूरी रेसिपी
Crispy Chicken Strips Recipe : चिकन लवर अक्सर उससे कुछ ना कुछ नया बनाने व खाने की इच्छा रखते हैं। चिकन से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। जिसमें चिकन स्ट्रिप्स एक बेहद ही डिलिशियस रेसिपी है। इसे अमूमन स्नैक्स के रूप में पार्टीज आदि में सर्व किया जाता है। चूंकि अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है तो ऐसे में चिकन लवर इफ्तार के लिए चिकन स्ट्रिप्स बना सकते हैं।
इफ्तार के दौरान हम सभी हर दिन कुछ नया व अच्छा बनाना व खाना चाहते हैं तो ऐसे में चिकन स्ट्रिप्स सर्व करना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। चिकन स्ट्रिप्स बनाते समय चिकन ब्रेस्ट को पतली स्ट्रिप्स में काटा जाता है और फिर इसे आटे व ब्रेड क्रम्ब्स में डुबोया जाता है, उसके बाद फेंटे हुए अंडे के मिश्रण में लपेटा जाता है और फिर तला जाता है।

यह चिकन की एक ऐसी रेसिपी है, जिसमें चिकन अंदर से बेहद कोमल सॉफ्ट और बाहर से बेहद क्रिस्पी होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इफ्तार के लिए क्रिस्पी चिकन स्ट्रिप्स बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
चिकन स्ट्रिप्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 किलो बोनलेस व स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट
• 1 कप परमेसन चीज़ कद्दूकस किया हुआ
• 1 कप ब्रेडक्रम्ब्स
• एक चौथाई कप पार्सले कटा हुआ
• 1 कप मैदा
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च
• आधा छोटा चम्मच नमक
• आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
• 3 अंडे फेंटे हुए
• तलने के लिए तेल
चिकन स्ट्रिप्स बनाने की विधि-
• एक बाउल लें और उसमें परमेसन चीज़, ब्रेडक्रंब और पार्सले
मिलाएं।
• अब एक दूसरा बाउल लें और उसमें अंडे डालें।
• वहीं, तीसरे बाउल में लाल मिर्च, मैदा, नमक और काली मिर्च
डालें।
• अब चिकन स्ट्रिप लें और इसमें सबसे पहले इसे अंडे के मिश्रण में
लपेट लें।
• फिर इसे मैदा से लपेटें और फिर से अंडे में डुबाएं।
• अंत में, इसे ब्रेडक्रंब और परमेसन मिश्रण से कोट करें।
• एक पैन लें और उसमें तेल डालें।
• इसमें चिकन स्ट्रिप्स लें और मीडियम-तेज़ आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा
भूरा होने तक तलें।
• इन्हें एक पेपर टॉवल पर रखें।
• इसे अपनी पसंदीदा डिप या ड्रेसिंग के साथ गरमागरम सर्व करें।
चिकन स्ट्रिप्स किसे कहते हैं?
चिकन स्ट्रिप्स वास्तव में बोनलेस चिकन से बनने वाली एक रेसिपी है। इसे चिकन फिंगर्स भी कहा जाता है। अमूमन इसे स्नैक्स या ऐपेटाइज़र के रूप में सर्व किया जाता है।
चिकन स्ट्रिप्स बनाने के लिए क्या चाहिए?
चिकन स्ट्रिप्स बनाने के लिए आपको बोनलेस चिकन, चीज, ब्रेडक्रम्ब, अंडे और कुछ मसालों की जरूरत होती है। अमूमन इसे लोग तलकर बनाते हैं। हालांकि, अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो इसे बेक भी किया जा सकता है।
क्या मैं तली हुई चिकन स्ट्रिप्स को स्टोर कर सकता हूं?
अगर चिकन स्ट्रिप्स बच गए हैं तो ऐसे में आप उसे आसानी से स्टोर कर सकते हैं। तले हुई चिकन स्ट्रिप्स को भी रेफ्रिजरेटर में 3 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। हालांकि, आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
मेरा चिकन स्ट्रिप्स क्रिस्पी क्यों नहीं बनता?
चिकन स्ट्रिप्स तभी अच्छे लगते हैं, जब वे क्रिस्पी हों। हालांकि, अगर आपका चिकन स्ट्रिप्स क्रिस्पी नहीं बनता है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मसलन, आप पैन में बहुत सारे चिकन स्ट्रिप्स एक साथ डालकर फ्राई कर रहे हों। इससे पैन में बहुत भीड़ हो जाती है और वह उतना क्रिस्पी नहीं बन पाता है। इसके अलावा, चिकन स्ट्रिप्स को बनाते समय आंच को बहुत अधिक तेज या एकदम स्लो नहीं रखना चाहिए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
