Latest Updates
-
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम
Paneer Lababdar Recipe : मेहमानों के आने पर बनाएं मजेदार पनीर लबाबदार, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Paneer Lababdar Recipe : जब घर में कोई पार्टी होती है या फिर मेहमान आते हैं तो हमारी कोशिश यही होती है कि हम उनके लिए कुछ खास अवश्य बनाएं। आमतौर पर, मेहमानों के आने पर घर में पनीर की रेसिपी जरूर बनाई जाती है। लोग खाने में शाही पनीर सर्व करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इस बार आपने कुछ और बनाने का मन बनाया है तो ऐसे में पनीर लबाबदार बनाया जा सकता है।
यक एक बेहद ही पॉपुलर पनीर की ग्रेवी डिश है, जिसे अक्सर लोग रेस्त्रां में खाते हैं। हालांकि, इसकी रेसिपी बेहद आसान है, इसलिए इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। इस रेसिपी के लिए आपको प्याज, टमाटर और काजू के अलावा कुछ मसालों की जरूरत होती है। चूंकि इसमें चीनी और क्रीम का इस्तेमाल भी किया जाता है, इसलिए इस डिश का स्वाद क्रीमी और हल्का मीठा होता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पनीर लबाबदार बनाने की आसान रेसिपी
के बारे में बता रहे हैं-
पनीर लबाबदार बनाने के लिए
सामग्री-
• दो कप टमाटर कटे हुए
• 10 से 15 काजू
• अदरक
• कटा हुआ लहसुन
• एक हरी इलायची
• दो लौंग
• आवश्यकतानुसार मक्खन
• एक तेज पत्ता
• आधा कप बारीक कटा प्याज
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• आवश्यकतानुसार पानी
• हरी मिर्च
• आवश्यकतानुसार नमक
• चीनी
• 200 ग्राम पनीर
• एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
• 1 चम्मच कसूरी मेथी
• दो बड़े चम्मच हैवी व्हिपिंग क्रीम
• ताजा कटा हुआ हरा धनिया
पनीर लबाबदार बनाने की विधि-
• सबसे पहले एक पैन में कटे हुए टमाटर, काजू, कटा हुआ अदरक और
लहसुन, हरी इलायची, लौंग और पानी डालकर इसे उबाल लें।
• आप टमाटर को तब तक पकाएं, जब तक कि वह नरम ना हो जाएं।
• अब पके हुए टमाटर को ठंडा होने दें और फिर इसे ग्राइंड करके पेस्ट
बना लें।
• अब पैन में मक्खन डालकर गरम करें।
• इसमें तेज पत्ता डालकर भूनें। अब इसमें प्याज डालकर भूनें।
• अब इसमें टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• इसमें जीरा पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून
लें।
• अब इसमें पानी डालकर मिक्स करें। साथ ही, कटी हुई हरी मिर्च
डालें।
• जब ग्रेवी को उबलने लगें, तो इसमें नमक और चीनी डालें।
• साथ ही, इसमें पनीर के टुकड़े और कसा हुआ पनीर डालकर मिक्स करें।
• अब इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह
हिलाएं।
• अंत में, इसमें व्हिपिंग क्रीम डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर
दें।
• आपका पनीर लबाबदार बनकर तैयार है। इसे हरे धनिए और अदरक जूलिएन से
गार्निश करके चपाती, तंदूरी रोटी या नान के साथ सर्व करें।
पनीर लबाबदार किस चीज से बनता है?
पनीर लबाबदार को बनाते समय टमाटर और काजू की मदद से ग्रेवी तैयार की जाती है। इसे बनाते समय प्याज को भूना जाता है। साथ ही कसूरी मेथी, चीनी और व्हिपिंग क्रीम के कारण पनीर लबाबदार को एक क्रीमी टेस्ट मिलता है।
शाही पनीर और पनीर लबाबदार में क्या अंतर है?
अक्सर लोगों को यह समझ ही नहीं आता है कि शाही पनीर और पनीर लबाबदार में क्या फर्क है। इन दोनों को बनाने का तरीका अलग होता है। शाही पनीर को मलाईदार, टमाटर-बेस्ड सॉस में पनीर के साथ बनाया जाता है। जबकि पनीर लबाबदार को बनाते समय पनीर को मसालेदार ग्रेवी में उबाला जाता है।
किस प्रकार का पनीर सबसे अच्छा है?
पनीर को वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप पनीर खाना चाहते हैं तो ऐसे में गाय या भैंस के दूध से बना ताजा पनीर खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications