Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Weight Loss Salad Recipe : वेट लॉस जर्नी में बोरिंग सलाद को यूं बनाएं टेस्टी, फॉलो करें यह रेसिपी
Weight Loss Salad Recipe : वेट लॉस जर्नी में अमूमन हर कोई सलाद को जरूर शामिल करता है। मौसम के अनुसार कई अलग-अलग तरह की सब्जियों को सलाद का हिस्सा बनाया जाता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग सलाद खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें यह काफी बोरिंग लगता है। इस तरह लोग सीधे अपने मेन मील पर जंप करते हैं और ओवरईटिंग कर बैठते हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब आप अपने बोरिंग सलाद को एक टेस्टी ट्विस्ट दें। यह लो कैलोरी सलाद खाने में जितना टेस्टी होगा, आपकी हेल्थ को उतना ही अधिक फायदा पहुंचाएगा। आप इसे अगर एक बार खा लेंगे, तो बार-बार खाना पसंद करेंगे। इसे बनाते समय दही की ड्रेसिंग तैयार की जाती है, जिसके कारण आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दही की ड्रेसिंग के साथ मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए सामग्री-
• 2 कप मिक्स सब्जियां (जैसे गाजर, खीरा, टमाटर और प्याज)
• 1 कप दही
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
• 1/4 चम्मच लहसुन पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• काली मिर्च स्वादानुसार
• 1/4 चम्मच प्याज पाउडर
मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने की विधि-
• मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे
पहले दही की ड्रेसिंग तैयार करेंगे।
• दही की ड्रेसिंग बनाने के लिए एक बाउल में दही, नींबू का रस, जैतून
का तेल, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर अच्छी तरह
फेंटे। ध्यान दें कि यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
• अब आप अपनी पसंद की सब्जियों को सलाद के लिए काटकर तैयार कर
लें।
• अब इन सब्ज़ियों को दही की ड्रेसिंग में डालें और टॉस करके कोट
करें।
• आप इसे तुरंत खा सकते हैं या बाद के लिए ठंडा करें।
• इस तरह आपको बाजार से सलाद की ड्रेसिंग लाने की भी जरूरत महसूस नहीं
होगी। यह खाने में बेहद ही डिलिशियस लगता है।
मिक्स वेजिटेबल सलाद खाने के क्या फायदे हैं?
मिक्स वेजिटेबल सलाद को वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस सलाद में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप बताई गई रेसिपी को फॉलो करते हैं तो आपको लगभग 10 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फाइबर, विटामिन ए, सी, और के, कैल्शियम व पोटैशियम आदि मिलता है।
घर पर बोरिंग सलाद को टेस्टी कैसे बनाएं?
अगर सलाद खाना आपको बोरिंग लगता है तो उसे टेस्टी बनाने के लिए आप अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, सीजनिंग भी बदलें। आप दही, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला आदि का इस्तेमाल करें। इससे सलाद का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।
वजन कम करने के लिए कौन सा सलाद खाना चाहिए?
अगर आप वजन कम करने के लिए सलाद बना रहे हैं तो ऐसे में आप कई तरह की सब्जियों को उसमें शामिल कर सकते हैं। मसलन, आप सलाद में टमाटर, प्याज और खीरा के साथ-साथ चुकंदर, ब्रोकली और कॉर्न को भी शामिल कर सकते हैं। इस तरह की मिक्स वेजिटेबल सलाद फाइबर रिच होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास करवाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications