Latest Updates
-
Shani Jayanti 2026: 15 या 16 मई, कब मनाई जाएगी शनि जयंती? जानें सही तिथि और उपाय -
Mangal Gochar 2026: अपनी ही राशि में मंगल का गोचर; इन 4 राशि वालों पर मंडरा रहा है दुर्घटना' का साया -
Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी ने सोमनाथ में किया कुंभाभिषेक, जानें 11 तीर्थों के जल का महत्व -
PM Modi की Gold न खरीदने की चर्चा तेज, जानिए किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना -
Suryakumar Yadav बने पिता, बेटी का नाम रखा 'रिद्धिमा', जानें इसका अर्थ और धार्मिक महत्व -
National Technology Day 2026 Quotes: मिसाइल मैन के वो अनमोल विचार जो आज भी युवाओं को देते हैं प्रेरणा -
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: सोमवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
गर्मी में टैनिंग से काली पड़ गई है गर्दन? टेंशन छोड़ें और आजमाएं दादी मां के ये 5 अचूक घरेलू नुस्खे -
Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई, कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें पूजा विधि और पारण का समय -
Eid-ul-Adha 2026: 27 या 28 मई, भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानें क्यों दी जाती है कुर्बानी
फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की कुकिंग स्किल्स भी जबरदस्त है। अक्सर उनके यखनी पुलाव की तारीफ करते हुए कई सेलेब्स नजर आते हैं। हाल ही में, फराह खान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जिसमें वे अपनी फेवरिट सीक्रेट रेसिपीज शेयर करेंगी। अपने चैनल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए उन्होंने सबसे पहले वीडियो में "लोखंडवाला में वर्ल्ड फेमस" डिश यखनी पुलाव की सीक्रेट रेसिपी शेयर की।
उन्होंने बताया कि कई लोग अक्सर उनसे इसके बारे में पूछते हैं। फराह खान की इस स्पेशल डिश की रेसिपी को फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने काफी पसंद किया। अगर आप भी किसी खास अवसर पर पुलाव की एक बेहतरीन डिश सर्व करना चाहते हैं तो यखनी पुलाव बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है।

हो सकता है कि आपने ऑनलाइन फराह खान के यखनी पुलाव की तारीफ करते हुए मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्स को देखा हो और आप भी उसे टेस्ट करने की इच्छा रखते हों। ऐसे में आप उन्हीं की सीक्रेट रेसिपी को फॉलो करके इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर ही फराह खान की ही तरह यखनी पुलाव किस तरह बना सकते हैं-
यखनी पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री-
• एक किलो चिकन
• चार से पांच प्याज
• दो आलू
• गरम मसाला
• सूखी लाल मिर्च
• एक बड़ा चम्मच तेल
• एक चम्मच जीरा
• दो-तीन हरी मिर्च
• दो बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
• स्वादानुसार नमक
• डेढ़ कटोरी चावल
• आधा किलो दही
यखनी पुलाव कैसे बनाएं-
• सबसे पहले प्याज को लंबा-लंबा काट लें। साथ ही, आलूओं को धोकर व
छीलकर काट लें। इसके अलावा, अदरक-लहसुन का पेस्ट भी तैयार कर लें।
• यखनी पुलाव को मटन से तैयार किया जाता है। हालांकि, आप इसे चिकन से
भी बनाया जा सकता है।
• अब गरम मसाला और सूखी कश्मीरी लाल मिर्च लेकर उसे पीस लें। मसालों
को अगर फ्रेश पीसा जाता है तो इससे टेस्ट काफी अच्छा आता है।
• अब आप कुकर में तेल डालें। साथ ही, इसमें लंबी कटी हुई हरी मिर्च व
जीरा डालकर तड़का लें।
• साथ ही इसमें प्याज डालकर भूनने दें।
• वहीं, दूसरी ओर चिकन को अच्छी तरह धो लें।
• प्याज के भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर उसे भी भून
लें।
• अब इसमें चिकन डालकर मिक्स करें।
• साथ ही, इसमें तैयार किया हुआ गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर
एक बार फिर से मिलाएं।
• आपको इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है। कुकर पर ढक्कन लगाकर दो
सीटी लगाएं।
• अगर आप मटन से यखनी पुलाव बना रहे हैं तो आपको चार से पांच सीटी
लगानी होगी।
• कुकर का प्रेशर खुद ब खुद निकलने दें।
• अब आप डेढ़ कटोरी चावल लेकर उसे अच्छी तरह धो लें।
• कुकर में चावल डालें। साथ ही, इसमें कटे हुए आलू डालें।
• अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यखनी पुलाव बनाते समय
पानी की जगह इसे दही में पकाया जाता है।
• अब आप फिर से कुकर का ढक्कन लगाएं और करीबन चार से पांच सीटी लगने
दें।
• मटन से यखनी पुलाव बनाते समय आपको उसमें छह से सात सीटी लगानी
होगी।
• अब कुकर का प्रेशर निकल जाने पर ढक्कन खोलें। आपका डिलिशियस यखनी
पुलाव बनकर तैयार है।
• इसे गरमा-गरम सर्व करें।
यखनी पुलाव किस चीज से बनता है?
यखनी पुलाव को चावल, चिकन और भारतीय मसालों की मदद से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे मटन के साथ बनाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग चिकन का इस्तेमाल करते हैं। इसे बनाते समय चावल को पकाने के लिए पानी की जगह दही का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
यखनी का मतलब क्या होता है?
नॉन-वेज लवर अक्सर यखनी पुलाव खाना पसंद करते हैं। यखनी का मतलब गोमांस, चिकन या मटन के स्टॉक या शोरबा से है। यखनी पुलाव को चिकन या मटन व पुलाव की मदद से तैयार किया जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











