Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Gobhi Manchurian Recipe: गोभी मंचूरियन में मिला कैंसर बढ़ाने वाला केमिकल, घर पर ही बनाएं और स्वाद चखे
गोभी मंचूरियन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अमूमन हम सभी मार्केट जाकर मंचूरियन का स्वाद चखना पसंद करते हैं। बाजार में मिलने वाले गोभी मंचूरियन का स्वाद काफी अच्छा होता है, बल्कि वह देखने में भी बेहद ही डिलिशियस नजर आते हैं। बाजार में मिलने वाले गोभी मंचूरियन को परफेक्ट टच देने के लिए उसमें फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके कारण सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
हाल ही में, कर्नाटक सरकार से इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट ने गोबी मंचूरियन में रोडामाइन-बी फूड कलरिंग एजेंट के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उनका कहना है कि इन फूड कलर्स का इस्तेमाल करने से मेटाबॉलिज्म और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अब अगर आप गोभी मंचूरियन का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसे खुद घर पर ही बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गोभी मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

गोभी मंचूरियन के लिए सामग्री-
बैटर के लिएः
•2 - 2.5 कप फूलगोभी
•एक चौथाई कप कॉर्न स्टार्च
•एक चौथाई कप मैदा
•1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
•2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
•2 चम्मच टमाटर केचअप
•नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
•पानी
सॉस के लिए
•1 बड़ा चम्मच तेल
•1 चम्मच अदरक कुटा हुआ
•1 चम्मच लहसुन कुटा हुआ
•आधा कप प्याज बारीक कटा हुआ
•एक चौथाई कप शिमला मिर्च
•1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
•2 चम्मच रेड चिली सॉस
•एक चौथाई कप टोमैटो सॉस
•1 बड़ा चम्मच व्हाइट डिस्टिल्ड विनेगर
•2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
•2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा हुआ
•नमक स्वाद अनुसार
गोभी मंचूरियन बनाने की विधि-
•गोभी मंचूरियन बनाने के लिए फूलगोभी को साफ करके मीडियम साइज के
टुकड़ों में काट लें।
•आप गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालें। अब इसमें गोभी के फूलों डालकर
कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
•अब पानी निकाल दें और पूरी तरह छान लें। उन्हें पेपर टॉवल से थपथपा
कर सुखा लें।
•अब बैटर तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में कॉर्नस्टार्च, मैदा,
अदरक-लहसुन का पेस्ट, केचअप, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली
मिर्च डालें।
•गाढ़ा, चिकना घोल बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालें।
•अब इस बैटर में फूलगोभी के फूल डालें और टॉस करके कोट करें।
•अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें।
•इसके बाद, धीरे-धीरे गोभी के फूलों को एक-एक करके डालें और उन्हें
मीडियम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसके अलावा,
फूलों को बैचों में तलें, इसे ज्यादा मात्रा में न डालें, बस एक बार
में 7-8 फूल डालें।
•इसी तरह सभी फूलगोभी के फूलों को डीप फ्राई कर लें।
•अब हम मंचूरियन के लिए सॉस बनाएंगे। इसके लिए एक पैन में तेल डालकर
गर्म करें।
•अब इसमें लहसुन और अदरक डालकर 20 सेकंड तक भूनें। इसके अलावा, प्याज
और शिमला मिर्च डालें। तेज़ आंच पर 30-90 सेकंड तक चलाते हुए
भूनें।
•अब इसमें एक-एक करके सभी सॉस डालें, फिर सिरका डालें और मिश्रण को
टॉस करते रहें।
•अंत में, तले हुए फूलगोभी के फूल डालें और जब तक सॉस के साथ यह अच्छी
तरह मिक्स ना हो जाए, तब तक इसे हिलाएं।
•अब इसे प्लेट में निकालें और हरा धनिया और हरे प्याज़ से सजाएं।
•आप इस गोभी मंचूरियन को गरमा-गरम सर्व करें।
मंचूरियन किस चीज से बनता है?
मंचूरियन एक चाइनीज डिश है, जिसे लोग भारत में भी बड़े चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं, मंचूरियन को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। इसे आप चिकन, फूलगोभी, झींगा, मछली, मटन और पनीर आदि की मदद से तैयार किया जा सकता है।
क्रिस्पी मंचूरियन कैसे बनाते हैं?
कई बार हम मंचूरियन बनाते हैं, लेकिन वे उतने क्रिस्पी नहीं होते हैं। गोभी मंचूरियन को क्रिस्पी बनाने के लिए बैटर में बराबर मात्रा में मैदा और कॉर्न फ्लोर को मिक्स करें। कॉर्न फ्लोर किसी भी डिश में एक क्रिस्पीनेस को शामिल करता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
