Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Gujiya Recipe: गुजिया के बिना अधूरी है होली, नोट कर लें पूरी रेसिपी
Gujiya Recipe: होली का त्योहार हो और गुजिया ना बनाई जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अमूमन होली के त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन इस अवसर पर गुजिया बनाने की विशेष प्रथा है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें लगता है कि गुजिया बनाना बहुत अधिक मुश्किल है और इसलिए वे बाजार से लाकर गुजिया खाते हैं। बाजार में मिलने वाली गुजिया ना केवल बहुत अधिक महंगी होती है, बल्कि इसकी क्वालिटी भी उतनी अच्छी नहीं होती है।
घर पर गुजिया बनाने में आपको यकीनन थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। जब आप घर पर गुजिया बनाते हैं तो इसकी शेल्फ लाइफ भी अमूमन अधिक होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर गुजिया बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

गुजिया बनाने के लिए सामग्री-
आटा के लिए
• 1 कप गेहूं का आटा
• 1 कप मैदा
• एक चौथाई छोटा चम्मच नमक
• आधा कप पानी
• 2 बड़े चम्मच घी
स्टफिंग के लिए
• 1 कप खोया
• आधा बड़ा चम्मच घी
• 8-10 बादाम
• 8-10 काजू
• 8-10 पिस्ता
• कुछ किशमिश
• ⅓ कप पिसी हुई चीनी
• आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
• तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल
गुजिया कैसे बनाते हैं?
• सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा और नमक डालकर मिक्स
कर लें।
• अब एक पैन में घी को गर्म करके उसे पिघला लीजिए।
• अब घी को चम्मच से मिला लीजिए। इसके बाद, उंगलियों की मदद से घी को
आटे में मिलाएं।
• अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटे को गूंथ लें।
• ध्यान दें कि आटा सख्त और कड़ा होना चाहिए। अब आप इसे गीले कपड़े से
ढककर लगभग 30 मिनट के लिये अलग रख दें।
• इसके बाद बारी आती है मीठा स्टफिंग बनाने की।
• अब खोया को कद्दूकस कर लें। साथ ही, मेवे, किशमिश को काट कर अलग रख
लें।
• अब, एक पैन में धीमी आंच पर घी पिघलाएं।
• इसमें क्रम्बल किया हुआ खोया डालें।
• आप खोए को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
• जब खोया अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें और खोये की स्टफिंग को
पूरी तरह ठंडा होने दें।
• अब इसमें पिसी हुई चीनी, कटे हुए मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर
डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
• गुजिया के लिए स्टफिंग बनकर तैयार है।
• अब आटे को दो हिस्सों में बांट लें।
• अब हर भाग का एक मीडियम लॉग बनाएं और इसे बराबर भागों में काट
लें।
• प्रत्येक भाग को अपनी हथेलियों में रोल करके बॉल्स बना लें और सभी
बॉल्स को एक ही कटोरे में रखें। गीले कपड़े से ढकें।
• चकले पर थोड़ा आटा छिड़कें। प्रत्येक लोई को बेलन की सहायता से 4 से 5
इंच व्यास वाले छोटे गोले में बेल लीजिए।
• बेलते समय ज्यादा आटा न डालें।
• अपनी उंगलियों या पेस्ट्री ब्रश से, परिधि के किनारे पर पानी
लगाएं।
• तैयार खोया भरावन का लगभग 1 से 1.5 बड़ा चम्मच रखें, किनारों को खाली
रखें।
• सावधानी से दोनों किनारों को एक साथ लाकर जोड़ दें। किनारों को धीरे
से दबाएं।
• एक छोटे गुजिया कटर से अतिरिक्त किनारों को ट्रिम करें। ध्यान दें
कि गुजिया अच्छी तरह से दब जाए और बंद हो जाए।
• अगर आप किनारों पर प्लीटेड डिज़ाइन बनाते हैं तो इससे तलते समय
स्टफिंग बाहर नहीं आती है।
• इसी तरह सारी गुजिया बनाकर तैयार कर लें और गुजिया को गीले रुमाल से
ढक दें।
• अब एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करें।
• अब तैयार गुजिया को धीरे से तेल में डालें और बहुत अधिक भीड़ न
लगाएं। आपकढ़ाई के आकार के आधार पर आप एक बार में 2 से 3 गुजिया मध्यम
आंच पर तल सकते हैं।
• इन्हें दोनों तरफ से पलटते हुए गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।
• इसे किचन पेपर टिश्यू पर निकालें। सभी गुजिया को इसी तरह से तलें और
जब वे कमरे के तापमान पर पूरी तरह से ठंडी हो जाएं, तो उन्हें एक
एयरटाइट डिब्बे में रख दें।
होली पर गुजिया क्यों खाई जाती है?
होली का त्योहार गुजिया के बिना पूरा नहीं माना जाता है। इस खास त्योहार पर गुजिया खाने का विशेष महत्व है। ब्रज में होली पर कृष्ण भगवान को इसी मिठाई से भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली पर गुजिया बनाने का चलन ब्रज से आया है। वैसे सिर्फ ब्रज ही नहीं, बल्कि मथुरा से लेकर वृंदावन तक होली के दिन भगवान कृष्ण को गुजिया का ही भोग लगाया जाता है।
गुजिया में क्या-क्या सामान डालते हैं?
गुजिया बनाने के लिए आपको कई तरह की सामग्रियों की जरूरत होती है। इसे बनाते समय आपको मैदा से लेकर घी व भरावन के लिए खोया, चीनी, इलायची पाउडर व मेवा आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
गुजिया कितने दिन तक रख सकते हैं?
आमतौर पर गुजिया को दो तरह से बनाया जाता है। एक चाशनी वाली गुजिया और दूसरी बिना चाशनी की गुजिया। अगर आप घर पर चाशनी वाली गुजिया बना रहे हैं तो इसे एक हफ्ते तक स्टोर करके रखा जा सकता है। वहीं, बिना चाशनी वाली गुजिया को आप अधिक लंबे समय तक रख सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications