Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Navratri 2024 Day 7 Jaggery Laddoo Recipe: नवरात्रि में मां कालरात्रि के भोग के लिए बनाएं गुड़ के लड्डू
नवरात्रि के पावन दिनों में देवी मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। देवी मां की आराधना करके भक्तगण ना केवल असीम शांति प्राप्त करते हैं, बल्कि उन्हें देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि के सातवें दिन देवी मां कालरात्रि की पूजन किया जाता है। यह देवी मां का रौद्र रूप है।
ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे मन व भक्ति-भाव से देवी मां के इस रूप की आराधना करता है, उसके मन के सभी भय दूर होते हैं और व्यक्ति अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करता है। इतना ही नहीं, देवी मां अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से भी रक्षा करती है। मां कालरात्रि का पूजन करने वाला व्यक्ति अधिक साहसी व निर्भीक बनता है।
देवी मां की पूजा करते समय उन्हें विशेष रूप से गुड़ का भोग लगाया जाता है। मां कालरात्रि को गुड़ और गुड़ से बनी चीजें अतिप्रिय हैं। ऐसे में आप भी मां कालरात्रि की पूजा करते हुए गुड़ के लड्डू बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मां कालरात्रि के भोग के लिए गुड़ के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

गुड़ के लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री-
• 2 कप गुड
• एक कप मूंगफली व मेवा (बादाम व काजू)
• चार चम्मच घी
• एक कप नारियल का बूरा
• 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 1/2 कप मखाना
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
मां कालरात्रि के भोग के लिए गुड़ के लड्डू कैसे बनाएं-
• सबसे पहले मखाना को हल्का सा घी में सेक लें, ताकि वे कुरकुरे हो
जाएं। अब इन्हें ठंडा करके दरदरा पीस लें।
• अब एक कढ़ाई में घी गरम करें।
• गरम घी में कटा हुआ गुड़ डालें और मध्यम आंच पर गुड़ को पिघलाएं।
• ध्यान दें कि आपको गुड़ को लगातार चलाना है, ताकि वह कढ़ाई में चिपक
ना जाए।
• जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए, तो उसमें नारियल का बूरा, मखाना, सूखे
मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• लड्डू का मिश्रण बनकर तैया है। आप इसे हल्का ठंडा होने दें। लेकिन
यह पूरा ठंडा नहीं होना चाहिए।
• अब थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लें और उसे लड्डू का आकार दें।
• लड्डू को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे लड्डू थोड़ो सख्त हो
जाएंगे और मिश्रण बिखरेगा नहीं।
• मां कालरात्रि के भोग के लिए गुड़ के लड्डू बनकर तैयार हैं।
• इन लड्डूओं से मां का भोग लगाएं और फिर इसे प्रसादस्वरूप ग्रहण
करें।
कालरात्रि माता को क्या भोग लगाना चाहिए?
कालरात्रि माता की पूजा करना भक्तों के लिए विशेष रूप से फलदायी माना गया है। जो भी भक्त मां के इस रूप की आराधना करते हैं, उन्हें किसी भी तरह का भय नहीं रहता है। देवी मां के इस स्वरूप की पूजा करते हुए गुड़ का भोग लगाया जाता है। आप देवी कालरात्रि को गुड़ और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं।
कालरात्रि किसका प्रतीक है?
देवी कालरात्रि को काल की मृत्यु के रूप में भी जाना जाता है। वे राक्षस, असुर और नकारात्मक ऊर्जाओं का अंत करती हैं। कालरात्रि देवी मां का रौद्र रूप हैं और उसके आगमन से ही नकारात्मक ऊर्जाएं आतंकित हो जाती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











