Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Kadhai Mushroom Recipe: पार्टी में कढ़ाई पनीर नहीं बल्कि सर्व करें कढ़ाई मशरूम, यह रही रेसिपी
Kadhai Mushroom Recipe : जब भी घर में पार्टी होती है तो हम सभी मेन्यू पर खासा ध्यान देते हैं। अमूमन पार्टी में स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक में कई तरह की डिशेज शामिल की जाती है और इसमें पनीर की डिश जरूर होती है। पनीर के स्टार्टर मेहमानों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इतना ही नहीं, पनीर की मदद से मेन कोर्स में शाही पनीर या फिर कढ़ाई पनीर को जरूर सर्व किया जाता है। लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कढ़ाई मशरूम बनाकर देखें।
यह खाने में बेहद ही टेस्टी होती है और इसका स्वाद भी काफी अलग होता है। इसलिए, यह डिश आपके मेहमानों को बेहद पसंद आएगी।

एक अलग रेसिपी होने के कारण आपकी डिश और पार्टी मेन्यू की तारीफ करते मेहमान नहीं थकेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कढ़ाई मशरूम बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
कढ़ाई मशरूम के लिए सामग्री-
कढ़ाई मसाला के लिए
• 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
• 3 से 4 सूखी लाल मिर्च
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• आधा इंच दालचीनी
• 1 हरी इलायची
• 2 लौंग
• 3 से 4 साबुत काली मिर्च
• जावित्री - वैकल्पिक
अन्य सामग्री
• 250 ग्राम बटन मशरूम - टुकड़ों में कटा हुआ
• आधा कप पतली कटी हुई शिमला मिर्च
• 1 कप कटे हुए टमाटर
• आधा कप बारीक कटा प्याज या 1 मध्यम आकार का प्याज
• ▢1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1 चम्मच कुटी हुई कसूरी मेथी
• एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा कप पानी
• 3 बड़े चम्मच तेल
• नमक आवश्यकतानुसार
• गार्निशिंग के लिए
• धनिया पत्ती
• 1 इंच अदरक - जूलिएन
कढ़ाई मशरूम कैसे बनाते हैं-
• कढ़ाई मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई मसाला के लिए बताए गए सभी मसालों को एक कढ़ाई में धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें। ध्यान रखें कि मसाले जलने नहीं चाहिए।
• अब गैस बंद करके मसालों को ठंडा होने दें। आप इन्हें ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें।
• अब तैयार मसाले को एक तरफ रख दें। अब उसी जार में कटे टमाटर डालकर मुलायम प्यूरी बना लें।
• अब मशरूम को धोएं, पोंछें और फिर टुकड़ों में काट लें। साथ ही, शिमला मिर्च और प्याज आदि भी काट लें। सब्जियों को एक तरफ रख दें।
• एक पैन में तेल गर्म करें और कटे हुए मशरूम डालकर भून लें।
• शुरू में मशरूम बहुत सारा पानी छोड़ते हैं और फिर बाद में पानी वाष्पित हो जाता है।
• मशरूम को किनारों से ब्राउन होने तक भून लीजिए। आप मशरूम निकालें और एक तरफ रख दें।
• अब उसी तेल में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे भून लें।
• अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और उनकी कच्ची महक खत्म होने तक भूनें।
• इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर हिलाएं और तब तक भूनें जब तक आपको किनारों से कुछ तेल छूटता हुआ दिखाई न दे।
• फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें। धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
• अब इसमें पिसा हुआ कढ़ाई मसाला डालें। साथ ही, इसमें हल्दी पाउडर भी मिक्स करें।
• अब इसमें पानी और नमक डालें।
• ग्रेवी को धीमी आंच पर चलाते हुए धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि आपको ऊपर तेल के कुछ टुकड़े दिखाई न देने लगें।
• भुने हुए मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अगर ग्रेवी बहुत सूखी लगे तो आप थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।
• अंत में कुटी हुई कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिलाकर आंच बंद कर दें।
• कढ़ाई मशरूम को रोटी, परांठे या नान के साथ गरमागरम परोसें। परोसते समय आप इसे अदरक जूलिएन और कटी हुई हरी धनिया से सजा सकते हैं।
मशरूम खाने से क्या लाभ होता है?
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो मशरूम खाने से आपको बहुत अधिक लाभ मिल सकता है। दरअसल, मशरूम में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट आदि पाए जाते हैं। इसलिए, इसके सेवन से आप अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।
मशरूम कब नहीं खाना चाहिए?
यूं तो मशरूम का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। अगर आप बारिश के दिनों में मशरूम खाते हैं तो इससे पेट में इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
