Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Viral Kulhad Pizza Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं ये कुल्हड़ पिज्जा, ये हैं इसकी ईजी और टेस्टी रेसिपी
Viral Kulhad Pizza Recipe: पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही मुंह से पानी टपकने लगता है। आपने कई तरह के पिज्जा खाएं होंगे, बाजार में पिज्जा की ढ़ेरों वैरायटीज अवेलेबल हैं। लेकिन क्या आपने कुल्हड़ वाला पिज्जा खाया हैं। ये पिज्जा इन दिनों सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। इसे बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं हैं।
आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। और वीकेंड पर फैमिली और बच्चों को भी खिला सकते हैं, अगर कोई गेस्ट आ रहे हैं, तो स्नैक्स के लिए भी ये बेहतर आइडिया हो सकता है। । चलिए, तो हम आपके लिए लेकर आएं कुल्हड़ पिज़्ज़ा की झटपट रेसिपी।

सामग्री
ब्रेड- 1 पिज्जा
पत्ता गोभी- 1 कप
शिमला मिर्च- आधा कप
प्याज- 1 (बारीक कटी हुई)
पनीर- आधा कप
गाजर- 1 (कटा हुआ)
चीज- आधा कप
चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
ओरिगैनो- 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
टमाटर सॉस- 1 छोटा चम्मच
स्वीट कॉर्न- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने की रेसिपी
- कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, प्याज़, शिमला
मिर्च, कॉर्न, ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब पैन में तेल डालें और पनीर, प्याज़, शिमला मिर्च, कॉर्न एक-एक करके
डालें और मिक्स करें. लेकिन अभी ब्रेड ना डालें।
- अब इसमें नमक, काली मिर्च, लाल चटनी और मेयोनीज़ डालकर मिक्स करें
और थोड़ी देर के लिए पकाएं।
-अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर मिक्स करें।
-अब कुल्हड़ में इस मिक्सचर को भर दें और ऊपर से चीज़ डाले।
- अब ये बेक होने के लिए तैयार है। कुल्हड़ को ओवन में रखें और बेक
करें।
- ये लीजिए आपका क्रीमी-चीजी पिज्जा तैयार है।

कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- घर पर पिज्जा बनाते हैं तो टॉपिंग्स करते वक्त तरह-तरह की सब्जियां और अन्य इंग्रीडिएंट्स को भर देते हैं। कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाते हुए इस तरह की गलती ना करें।
- घर पर कुल्हड़ पिज्जा बनाने के लिए ओवन का इस्तेमाल करें। इससे प्री-हीट करने के बाद अंदर रख दें और समय पूरा होने पर निकाल लें। अधिक समय तक इसे पकाने की गलती ना करें।
- अगर घर पर ही इसके लिए डो यानी आटा तैयार किया हैं, तो इसे बन जाने के बाद सेफ्टी पिन से चेक करें। टूथपिक आसानी से डो के अंदर चला जाए तो इसका मतलब है कि यह पूरी तरह तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
