Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Maggi Samosa Recipe: बच्चों के लिए बनाएं मैगी समोसा, बड़े भी चटकारे लेकर खाएंगे इसे
मैगी का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर एक मुस्कान छा जाती है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि जब भी स्नैक टाइम में कुछ अच्छा खाने का मन होता है या फिर झटपट कुछ बनाना होता है तो दिमाग में मैगी का ही ख्याल आता है। यह एक बेहद ही आसान रेसिपी है, जिसे बच्चे भी खुद बना लेते हैं।
लेकिन इस बार आपने स्नैक टाइम में बच्चों ही नहीं, बल्कि बड़ों के लिए भी एक मजेदार रेसिपी बनाने के बारे में सोचा है तो आप मैगी समोसा बना सकते हैं। जहां मैगी बच्चों को भाती है, वहीं समोसा अक्सर बड़ों का फेवरिट होता है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन हर किसी को बेहद ही पसंद आएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मैगी समोसा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी-

मैगी समोसा बनाने की सामग्री-
• 2 कप मैदा
• 1 बड़ा चम्मच गरम तेल
• 1 चम्मच अजवाइन
• 1/2 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
• फिलिंग के लिए
• मैगी नूडल्स
• 1/2 कप आलू उबले हुए
• एक कटा हुआ प्याज
• कद्दूकस की हुई अदरक
• 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच मैगी मसाला पाउडर
• कटा हुआ ताजा हरा धनिया
• 1 चम्मच नमक स्वादानुसार
• 3 कप तेल तलने के लिए
मैगी समोसा बनाने की विधि-
• मैगी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे। इसके
लिए मैदा, नमक, अजवायन और तेल को एक साथ मिक्स कर लें।
• अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और 5 मिनट के लिए आटा गूंथ
लें।
• आपका आटा चिकना और मुलायम होना चाहिए। इसे गीले कपड़े से ढककर 15
मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
• अब पानी में मैगी नूडल्स डालकर उबाल लें। इसमें कुछ और डालने की
आवश्यकता नहीं है। नूडल्स को हल्का ठंडा होने दें।
• अब एक दूसरे बाउल उबली हुई मैगी, आलू, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च,
धनिया, लाल मिर्च पाउडर, मैगी मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें।
आपकी समोसे के लिए फिलिंग तैयार हो गई है।
• अगर आप बच्चों के लिए इसे बना रहे हैं तो हरी मिर्च स्किप कर सकते
हैं और मसाले एडजस्ट कर लें।
• अब आटे को एक बार फिर से नरम होने तक मसल लें। अब थोड़ा सा आटा लेकर
लोई तोड़ लें।
• एक आटे की लोई लें और इसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर थोड़ा चपटा
करें। इसे चकले पर रखें और लगभग 5-6 इंच व्यास वाली गोल आकार की पूरी
बेल लें। अब इसे दो अर्ध-गोल आकार में काट लें।
• अब कटे हुए किनारे पर गीली उंगली की मदद से पानी फैलाएं। इसे इसे
दोनों तरफ से मोड़ते किनारों को सील करने के लिए अच्छी तरह दबा
दें।
• तैयार कोन में 2-3 बड़े चम्मच फिलिंग डालें।
• ध्यान दें कि स्टफिंग को ज्यादा न भरें अन्यथा यह अच्छी तरह सील
नहीं होगा।
• किनारों को नम उंगली से गीला करें और अपने अंगूठे और तर्जनी से कसकर
दबाएं ताकि उन्हें सील कर दिया जाए।
• अब आप बाकी बचे हुए सभी समोसे भी इसी तरह बना लें।
• अब पैन में तेल डालकर गर्म करें।
• जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें तैयार समोसे डालें और इसे अच्छी तरह
सेंक लें।
• आपका मैगी नूडल समोसा बनकर तैयार है।
• इसे चटनी या केचअप के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
समोसा में क्या क्या पाया जाता है?
आमतौर पर, समोसा बनाते समय उसकी फिलिंग के रूप में आलू, मटर व पनीर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है कि आप फिलिंग किस तरह बनाना चाहते हैं। मसलन, आप नॉन-वेज समोसा बना सकते हैं या फिर नूडल्स समोसा भी तैयार किया जा सकता है।
क्या मैगी रोज खा सकते हैं?
मैगी खाने में बेहद ही टेस्टी होती है, लेकिन इसे हर दिन खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप हर दिन मैगी खाते हैं तो इससे ना केवल आपके पेट में दर्द हो सकता है, बल्कि लिवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही साथ, आपको अन्य भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
क्या मैगी वजन बढ़ा सकती है?
अगर आप हर दिन मैगी खाते हैं या फिर मैगी का अधिक सेवन करते हैं तो इससे यकीनन आपका वजन बढ़ सकता है। मैगी के एक पैकेट में लगभग 4 ग्राम फैट होता है, लेकिन इसमें से अधिकांश अनहेल्दी सैचुरेटिड फैट से आती है। सैचुरेटिड फैट बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। इससे ना केवल वजन बढ़ता है, बल्कि अन्य भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
