Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रखा है शिवरात्रि का व्रत, तो फलाहार में बनाएं ये मखाना फिरनी की रेसिपी
Makhana Phirni Recipe For Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही अधिक विशेष माना गया है। इस दिन ना केवल भगवान शिव की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है, बल्कि लोग व्रत भी रखते हैं। महाशिवरा़त्र का व्रत रखकर वे अपने आराध्य की विशेष कृपा पाने की कोशिश करते हैं। इस व्रत को लोग अपनी क्षमतानुसार रखते हैं।
जहां कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं और पूरा दिन पानी या खाना नहीं खाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए निर्जला व्रत रखना संभव नहीं होता है और इसलिए वे फलाहार लेते हैं। हालांकि, इसमें भी अन्न और नमक का त्याग किया जाता है। व्रत के नियमों को ध्यान में रखकर भक्तगण कुछ भी खाते-पीते हैं। अगर आप भी इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो मखाना फिरनी बना सकते हैं।

मखाने को रोस्ट करके बनाई जाने वाली यह रेसिपी खाने में भी बहुत अधिक टेस्टी होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मखाना फिरनी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
मखाना फिरनी बनाने के लिए सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच घी
• 2 कप मखाना
• एक लीटर फुल फैट मिल्क
• 10-12 केसर के धागे
• एक चौथाई कप दानेदार सफेद चीनी
• 1 चम्मच इलायची पाउडर
• बादाम और पिस्ता
मखाना फिरनी बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें।
• घी गर्म होने पर इसमें मखाने डालें और लगातार चलाते हुए इसे क्रिस्प करें।
• अब पैन को आंच से उतार लें और मखाने को ठंडा होने दें।
• भुने हुए मखाने को जिपलॉक बैग में डालकर उसे सील कर दें।
• अब मखाने को बेलन की सहायता से पीसकर मोटा पाउडर बना लीजिए। इसे एक तरफ रख दें।
• अब मध्यम-तेज़ आंच पर एक पैन में दूध गर्म करें।
• जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें।
• पैन में केसर के धागे डालें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध लगभग आधा न रह जाए।
• ध्यान दें कि आप दूध को लगातार चलाते रहें, अन्यथा वह पैन के तले में लग सकता है।
• अब दूध में मखाना पाउडर मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण की कंसिस्टेंसी कस्टर्ड जैसी थिक ना हो जाए।
• अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और एक मिनट तक पकाएं।
• अब पैन को आंच से उतार लें और फिरनी को मिट्टी के सर्विंग बाउल में डालें।
• फिरनी को 3-4 घंटे के लिये ठंडा कर लीजिए।
• सर्व करने से पहले इसे कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
मखाना फिरनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अगर आप महाशिवरात्रि के व्रत के लिए मखाना फिरनी बना रहे हैं तो उसके लिए आपको मखाना और दूध के अलावा चीनी, घी, इलायची पाउडर और केसर के धागों की जरूरत होगी। इसके अलावा, आप मखाना फिरनी की गार्निशिंग के लिए बादाम व पिस्ता का इस्तेमाल करें।
मखाना कब नहीं खाना चाहिए?
यूं तो मखाने का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और लोग व्रत में भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का पेट कमजोर है तो उसे मखाना अवॉयड करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के लिए मखाने को पचा पाना आसान नहीं होता है।
1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?
मखाने को अगर सीमित मात्रा में खाया जाता है तो इससे सेहत को काफी फायदा होता है। अगर आप मखाना खाना चाहते हैं तो दिनभर में एक मुट्ठी मखाना खाना सही रहेगा। इससे वजन कम करना भी आसान हो जाएगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications