Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Malai Sandwich Recipe: झटपट बनाएं मलाई सैंडविच, पिज्जा-बर्गर की डिमांड करना भूल जाएंगे बच्चे
नाश्ते का समय हो तो बस यही समझ में नहीं आता है कि क्या बनाया जाए। सुबह के समय इतना समय नहीं होता है कि हम नई रेसिपी ट्राई करें या फिर किचन में बहुत अधिक समय बिताएं। ऐसे में हम एक क्विक रेसिपी की तलाश में होते हैं, जो उतनी टेस्टी भी हो। हो सकता है कि आप भी नाश्ते में कुछ मजेदार बनाने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में मलाई सैंडविच बनाना अच्छा विचार हो सकता है।
ब्रेड, मलाई और सब्जियों की मदद से बनने वाले इस सैंडविच का टेस्ट बेहद ही क्रीमी होता है। चूंकि, इसे घर पर मलाई की मदद से बनाया जाता है तो यह अपेक्षाकृत हेल्दी भी होता है। हो सकता है कि बच्चे छुट्टी के दिन आपसे सुबह उठते ही पिज्जा या बर्गर की डिमांड करते हों। ऐसे में अगर इस मलाई सैंडविच को तैयार किया जाता है तो यह उन्हें भी बेहद पसंद आएगा। यह ब्रेड से बनने वाली एक क्विक रेसिपी है, जिसके लिए आपको बहुत अधिक झंझट करने की जरूरत नहीं है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मलाई सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
मलाई सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-
• आधी गाजर, कद्दूकस की हुई
• 3 बड़े चम्मच पत्तागोभी, कटी हुई
• आधी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
• आधा प्याज, बारीक कटा हुआ
• 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
• 2 बड़े चम्मच धनिया, बारीक कटा हुआ
• आधा कप मलाई
• आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
• आधा छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स
• 8 स्लाइस ब्रेड
मलाई सैंडविच बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न और 2 बड़े चम्मच धनिया लेकर मिक्स कर लें।
• अब इसमें मलाई, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और मिक्स हर्ब्स डालें।
• आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 बड़े चम्मच तैयार वेजिटेबल मलाई के मिश्रण को फैलाएं।
• इसे दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर करके धीरे से दबाएं।
• किनारों को ट्रिम करें। यदि आप चाहें तो आप किनारे रख सकते हैं।
• टेस्टी-टेस्टी मलाई सैंडविच बनकर तैयार है। आप इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खाया जा सकता है।
मलाई सैंडविच के लिए सबसे अच्छा ब्रेड कौन सा है?
आमतौर पर, मलाई सैंडविच के लिए व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप मैदा से बनी ब्रेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर आपको अन्य प्रकार की ब्रेड पसंद हैं, तो आप उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
मलाई सैंडविच को कब तक स्टोर कर सकते हैं?
मलाई सैंडविच को अगर फ्रेश बनाकर खाया जाता है तो उसका टेस्ट काफी अच्छा आता है। लंबे समय तक इसे रखने से मलाई के कारण ब्रेड सॉगी हो जाती है। हालांकि, अगर आप इसे स्टोर करना चाहते हैं तो मलाई सैंडविच को 1-2 दिनों के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है। पर यह फ्रिज में भी बहुत लंबे समय तक नहीं रहेगा। ब्रेड पर लगी मलाई के कारण आप इसे अधिक समय तक प्रिजर्व करके नहीं रख सकते।
मलाई सैंडविच को बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
मलाई सैंडविच को बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से ब्रेड व मलाई की जरूरत होगी। आप इसे बनाते समय कई तरह की सब्जियों जैसे प्याज, शिमलामिर्च, पत्तागोभी व स्वीटकॉर्न आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कुछ मसालों व हर्ब्स के इस्तेमाल के कारण इसका टेस्ट लाजवाब आता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
